Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»UP के पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने नीली जर्सी पहनकर भारत का नाम रोशन किया
    खेल

    UP के पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने नीली जर्सी पहनकर भारत का नाम रोशन किया

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UP के पांच क्रिकेटर्स जिन्होंने नीली जर्सी पहनकर भारत का नाम रोशन किया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Uttar Pradesh Cricketers Team India। उत्तर प्रदेश के लड़के अब पूरे देशभर में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। अपने शानदार प्रदर्शन से यूपी के खिलाड़ी भारतीय टीम में जगह बनाकर अपना नाम कमा रहे हैं। यूपी से टीम इंडिया में खेलने वाले पहले खिलाड़ी विजयनगरन के महाराज थे। वह विज्जी नाम से जाने जाते थे। उनका जन्म 28 दिसंबर 1905 को बनारस (वाराणसी), यूपी में हुआ था, जिन्होंने भारत के लिए 3 टेस्ट मैच खेले थे। भारतीय टेस्ट टीम के वह दूसरे कप्तान थे।

    इसके अलावा कई खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। एक बार फिर से उस दौर की वापसी हो रही है, जब भारतीय टीम में यूपी के प्लेयर्स का बोलबाला था। मौजूदा भारतीय टीम में यूपी के कुलदीप यादव तीनों ही फॉर्मेट में खेल रहे हैं।

    रिंकू, ध्रुव जुरेल भी अपना जलवा दिखा रहे हैं। यूपी के खिलाड़ियों में सौरभ कुमार, शिवम मावी, यश दयाल , प्रियम गर्ग, समीर रिजवी समेत कई खिलाड़ी अभी शामिल हैं, जो बड़े मौके तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

    ऐसे में जानते हैं यूपी के 5 मशहूर भारतीय क्रिकेटर्स के नाम, जिन्होंने नेशनल टीम की जर्सी पहनकर पूरे देश में अपने नाम का डंका बजाया।

    UP के फेमस 5 क्रिकेटर्स (Famous UP Cricketers)
    मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif)

    इलाहाबाद (प्रयागराज) से आने वाले मोहम्मद कैफ ने भारत के लिए कुल 125 वनडे और 13 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने 10 हजार से ज्यादा प्रथम श्रेणी रन में से ज्यादा तक रन यूपी के लिए बनाए।

    सुरेश रैना (Suresh Raina)

    यूपी के मुरादनगर से तालुल्क रखने वाले सुरेश रैना मौजूदा समय में गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर में स्थित अपने बंगले में परिवार के साथ रहते हैं। सुरेश रैना ने भारत के लिए टेस्ट में 18 मैच खेलते हुए 768 रन बनाए। 226 वनडे मैच में उनके बल्ले से 5615 रन निकले। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1605 रन बनाए।

    रिंकू सिंह (Rinku Singh )

    यूपी के अलीगढ़ में जन्मे रिंकू सिंह ने बेहद ही कम समय में अपने हुनर का लोहा मनवाया। रिंकू ने 2 वनडे मैच खेलते हुए 55 रन बनाए हैं, बकि 26 टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 479 रन दर्ज हैं।

    भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar)

    भुवनेश्वर कुमार यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। काफी मुश्किलों के बाद भुवी ने टीम इंडिया में एंट्री की। भुवी के नाम टेस्ट में 63 विकेट, वनडे में 141 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 90 विकेट दर्ज हैं। आखिरी वनडे मैच उन्होंने साल 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था।

    कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav)

    यूपी के कानपुर जिले में कुलदीप यादव का जन्म हुआ था। मौजूदा समय में कुलदीप भारत की तरफ से तीनों फॉर्मेट खेल रहे हैं। कुलदीप ने टेस्ट में 12 मैच खेलते हुए 53 विकेट, वनडे में 106 मैच में 172 विकेट और टी20 इंटरनेशनल में 69 विकेट अपने नाम किए हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कवर्धा के जानकी वन धाम शिवालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…..

    April 13, 2026

    करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी….

    April 13, 2026

    8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 13, 2026

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.