Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs NZ: बेंगलुरू में बारिश की मेहरबानी, टीम इंडिया की जीत के आसार बढ़े
    खेल

    IND vs NZ: बेंगलुरू में बारिश की मेहरबानी, टीम इंडिया की जीत के आसार बढ़े

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs NZ: बेंगलुरू में बारिश की मेहरबानी, टीम इंडिया की जीत के आसार बढ़े
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     भारत और न्यूजीलैंड के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया एक समय बेहद कमजोर लग रही थी, लेकिन फिर भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल किया जिससे टीम इंडिया वापसी करने में सफल रही। मैच का आज आखिरी दिन है और इसी दिन टीम इंडिया की जीत भी तय मान लीजिए। इसका कारण है मौसम।

    बारिश के कारण पहले दिन का खेल नहीं हो सका था। दूसरे दिन से मैच शुरू हुआ और फिर कीवी गेंदबाजों ने जो कहर ढाया उसने भारत को शर्मसार किया। भारतीय टीम पहली पारी में महज 46 रनों पर ऑल आउट हो गई। न्यूजीलैंड ने फिर 402 रनों का स्कोर कर भारत को परेशानी में डाला। मेजबान टीम ने 462 रन बना न्यूजीलैंड को 107 रनों का टारगेट दिया है।

    बारिश जिताएगी मैच!

    मैच के आखिरी दिन 107 रन बनाना न्यूजीलैंड के लिए मुश्किल तो नहीं है, लेकिन इस आसान काम में रोड़ा बनेगी बेंगलुरू की बारिश। वेदर अंडरग्राउंड की माने तो बेंगलुरु में सुबह के समय काले बादल छाए रहेंगे और फिर बारिश होगी जिससे मैच शुरू होने में देरी हो सकती है। पहले सेशन का खेल बारिश से बाधित हो सकता है और ये भी संभव है कि पहले सेशन का खेल हो नहीं पाए।

    अगर ऐसा होता है तो फिर न्यूजीलैंड के पास दो सेशन होंगे और उसके लिए काम मुश्किल हो जाएगा क्योंकि बारिश के कारण पिच में नमी होगी जो गेंदबाजों की मदद करेगी। वहीं पिच पर ज्यादा बाउंस भी नहीं होगा जिससे बल्लेबाजों को परेशानी होगी। पांचवें दिन का विकेट होने के कारण पिच धीमी भी रहेगी। ये सभी कारण भारत के फेवर में काम कर सकते हैं।

    शानदार है मैदान

    बारिश के कारण पूरे दिन का खेल न हो पाए इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता क्योंकि फोरकास्ट के मुताबिक रात तक रुक-रुककर बारिश हो सकती है जिससे मैच में बार-बार परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि, चिन्नास्वामी का ड्रेनेज सिस्टम काफी शानदार है और इसलिए भारी बारिश के खत्म होने के कुछ देर बाद ही मैच शुरू किया जा सकता है।

    लेकिन अगर बारिश के कारण दिन का खेल नहीं हो पाता है तो ये मैच ड्रॉ रहेगा और एक तरह से ये भारत के लिए जीत ही होगी क्योंकि ड्रॉ होने पर दोनों टीमों के बीच अंक बांटे जाएंगे, जो मेजबान टीम के लिए हार से बेहतर है। अगर पूरे दिन का खेल होता है तो फिर भारत की हार की संभावना काफी ज्यादा है क्योंकि न्यूजीलैंड की मजबूत बल्लेबाजी के लिए 107 रन बनाना मुश्किल काम नहीं है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ली वर्चुअल बैठक

    September 16, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026

    बिहान योजना ने बदली किस्मत, 4 आजीविका साधनों से प्रतिमाह 80 हजार कमाकर ‘लखपति दीदी’ बनीं छत्तीसगढ़ की नीतू साहू…

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.