Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»पत्नी और बच्चों के साथ सुरंग में छिपते हुए याह्या सिनवार का नया वीडियो इजरायल ने जारी किया…
    विदेश

    पत्नी और बच्चों के साथ सुरंग में छिपते हुए याह्या सिनवार का नया वीडियो इजरायल ने जारी किया…

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्नी और बच्चों के साथ सुरंग में छिपते हुए याह्या सिनवार का नया वीडियो इजरायल ने जारी किया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने हमास चीफ याह्या सिनवार की मौत से पहले का नया फुटेज जारी किया है, जिसमें वह सुरंग के भीतर जाता नजर आ रहा है।

    आईडीएफ के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हागरी ने कहा, ‘भयानक हमलों से पहले सिनवार 6 अक्टूबर की रात अपने परिवार के साथ भूमिगत बंकर में जाते दिखा।

    वह खुद के जीवित रहने की तैयारी में जुटा था। फुटेज में दिख रहा है कि कैसे उसके लिए भोजन और दूसरी वस्तुओं की सप्लाई की जा रही है, ताकि लंबे समय तक वह सुरंग के भीतर रह सके।’

    यह वीडियो क्लिप 6 अक्टूबर की देर रात का बताया जा रहा है, जबकि 7 अक्टूबर के इजरायल पर घातक हमला हुआ था। वीडियो में सिनवार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भूमिगत सुरंग में जाता दिख रहा है।

    इसे लेकर हागरी ने कहा, ‘एक बार फिर साबित होता है कि आतंकी संगठन हमास के नेता अपनी जान बचाने में लगे रहते हैं। चाहे वो कोई भी हो, उसे गाजा के लोगों की ओर से चुकाई गई कीमत की परवाह नहीं है। वे उन्हें मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उन्हें तो महज अपने अस्तित्व के बारे में चिंता होती है। सिनवार ने अपने साथ मोटी रकम भी इकट्ठा कर रखी थी।’

    Here it is.

    Footage of Yahya Sinwar, his wife and his family hiding like rats in a tunnel.

    Hours before the October 7th massacre took place

    Footage discovered by the @IDF

    pic.twitter.com/acSmd1si26

    — Kosher🎗🧡 (@koshercockney) October 19, 2024

    युद्ध के दौरान खान यूनिस और राफा में रहा सिनवार

    आईडीएफ के प्रवक्ता ने कहा कि याह्या सिनवार युद्ध के दौरान खान यूनिस और राफा के बीच आवाजाही करता रहा। हमारा मानना था कि वह पूरे समय गाजा में था।

    उन्होंने कहा, ‘हमसे पूछा गया कि क्या सिनवार मिस्र भाग गया है। हमने दोहराया कि वह गाजा के भीतर ही छिपा हुआ है, जिसका दायरा खान यूनिस और राफा के बीच रहा।

    वीडियो फुटेज में वह अपने परिवार के साथ नजर आ रहा है।’ उन्होंने कहा कि IDF के पास सिनवार के परिवार के भी दस्तावेज हैं।

    हागरी ने कहा कि आईडीएफ लगातार उसकी निगरानी करता रहा और खुफिया स्रोतों का इस्तेमाल करके अतिरिक्त सबूत इकट्ठा किए।

    कुर्सी पर मृत पड़ा दिखा याह्या सिनवार

    याह्या सिनवार की मौत के तीन दिन बाद इजरायल की सेना ने दक्षिणी गाजा में पर्चे छोड़े। इन पर्चों में सिनवार की एक और तस्वीर दिखाई गई, जिसमें वह एक कुर्सी पर मृत पड़ा था।

    उसकी उंगली कटी हुई थी और सिर से रक्तस्राव हो रहा था। पर्चे में लिखा था, ‘सिनवार ने आपकी जिंदगी बर्बाद कर दी। वह एक अंधेरी जगह में छिप गया और डरकर भागते समय मारा गया।’

    बता दें कि हमास के राजनीतिक नेता इस्माइल हानिया की मौत ईरान में होटल के कमरे में हुई थी। लेबनान के हिजबुल्लाह समूह के नेता हसन नसरल्लाह ने भूमिगत बंकर में दर्जनों बड़े बम धमाकों के बाद दम तोड़ दिया था।

    The post पत्नी और बच्चों के साथ सुरंग में छिपते हुए याह्या सिनवार का नया वीडियो इजरायल ने जारी किया… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.