Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»करवा चौथ पर सरगी का है विशेष महत्व, सास व्रत से पहले देती है बहु को, जानें इसमें क्या रखना चाहिए?
    धर्म

    करवा चौथ पर सरगी का है विशेष महत्व, सास व्रत से पहले देती है बहु को, जानें इसमें क्या रखना चाहिए?

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    करवा चौथ पर सरगी का है विशेष महत्व, सास व्रत से पहले देती है बहु को, जानें इसमें क्या रखना चाहिए?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    करवा चौथ का व्रत इस साल 20 अक्टूबर 2024, रविवार को रखा जा रहा है. यह पूरी तरह से निर्जला व्रत होता है, इसलिए इसे कठिन माना जाता है लेकिन इस व्रत के दौरान आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहे, इसके लिए सरगी दी जाती है. इसमें श्रृंगार की सामग्री के अलावा खाने पीने की कई तरह की सामग्री को शामिल किया जाता है. यह सरगी सास या उनकी अनु​पस्थिति में जेठानी द्वारा दी जाती है. इसे एक तरह से आशीर्वाद के रूप में देखा जाता है. ऐसे में आपको यह पता होना जरूरी है कि सरगी में कौन-कौन सी चीजें होना चाहिए. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं.

    सरगी में क्या रखें?
    – करवा चौथ के व्रत के दौरान सास द्वारा अपनी बहू को दी जाने वाली सरगी में 16 श्रृंगार की सामग्री का होना जरूरी है. इसलिए आप इसमें कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिछिया, काजल आदि को जरूरी रूप से शामिल करें.

    – आप सरगी में खाने पीने की जो चीजें रख रही हैं उसमें फलों को महत्व दें, ताकि दिनभर एनर्जी मिलती रहे. आप सेब, अनानास जैसे फल रख सकती हैं. इसके अलावा आप मेवे भी इसमें शामिल करें और यदि बहू गर्भवती है तो नारियल पानी भी रखें.

    – सरगी में मिठाई भी रखी जाती है तो आप बाजार से खरीदी मिठाई या अपने हाथों से बनाई खीर रख सकती हैं.

    इन बातों का भी रखें ध्यान
    – सरगी घर में बहू को सास देती है, लेकिन यदि किसी वजह से सास नहीं है तो उनकी जेठानी भी सास के रूप में सरगी दे सकती हैं. इसके अलावा बड़ी बहन भी सरगी दे सकती है.

    – ध्यान रहे सरगी को करवा चौथ का व्रत शुरू होने से पहले यानी कि सूर्योदय से पहले ब्रह्म मुहूर्त में खाना सही माना गया है.

    – ध्यान रखने योग्य बात यह भी कि, भूलकर भी सरगी में कभी तेल या मसालेदार चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए. क्योंकि, इससे आपको पूजा में दोष लग सकता है.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.