Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत एक महत्वपूर्ण मोड़ है, लेकिन इससे युद्ध खत्म होने की संभावना कम है…
    विदेश

    हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत एक महत्वपूर्ण मोड़ है, लेकिन इससे युद्ध खत्म होने की संभावना कम है…

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत एक महत्वपूर्ण मोड़ है, लेकिन इससे युद्ध खत्म होने की संभावना कम है…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास नेता याह्या सिनवार की मौत निस्संदेह हमास के खिलाफ इजरायल के एक साल से चले आ रहे युद्ध में एक निर्णायक क्षण है।

    वह दक्षिणी इजरायल में 7 अक्टूबर 2023 को हुए भीषण हमले के प्रमुख षड्यंत्रकारियों में से एक था।

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि सिनवार की हत्या, जो लंबे समय से इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) का एक प्रमुख उद्देश्य था, युद्ध के अंत की शुरुआत का संकेत देगी।

    लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया कि युद्ध अभी खत्म नहीं हुआ है। वास्तव में, पूर्व रक्षा मंत्री और युद्ध कैबिनेट के सदस्य बेनी गेंट्ज़ ने कहा कि आईडीएफ गाजा में आने वाले वर्षों तक काम करना जारी रखेगा।

    तो, सिनवार की मौत का वास्तव में क्या प्रभाव होगा?

    सिनवार की मौत ने युद्ध के कम से कम एक पहलू को बदल दिया है। वह फलस्तीनियों के लिए एक प्रतिष्ठित व्यक्ति था, चाहे वह अच्छा हो या बुरा।

    उसे एक ऐसे व्यक्ति के रूप में देखा गया, जो लड़ाई को इज़राइल तक ले जा रहा था। सिनवार के अभी तक जीवित रहने तथा हमास द्वारा गाजा में इजरायल पर पलटवार से समूह की लोकप्रियता वास्तव में बढ़ रही थी।

    मई के अंत में हुए जनमत सर्वेक्षण से पता चला कि कब्जे वाले क्षेत्रों में फलस्तीनियों के बीच हमास के लिए समर्थन 40 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जिसमें तीन महीने पहले की तुलना में छह अंकों की वृद्धि हुई। वेस्ट बैंक पर नियंत्रण रखने वाले फलस्तीनी प्राधिकरण को समर्थन लगभग आधा था।

    सिनवार की मौत से हमास का चेहरा बदल गया है। अगर हमास उसकी जगह उसके जैसे मजबूत नेता को लाने में असमर्थ रहता है, तो यह एक निर्णायक मोड़ हो सकता है।

    जिन नामों पर चर्चा हो रही है, उनमें से एक नाम खालिद मशाल का है, जो हमास के राजनीतिक कार्यालय का पूर्व प्रमुख है और अभी भी संगठन में प्रभावशाली है।

    यह क्षण हमास के नए नेता के लिए इजरायल के साथ युद्धविराम की मांग करने और गाजा के लोगों के भयावह हालात को खत्म करने का अवसर प्रदान करता है।

    लेकिन अभी भी यह सवाल बना हुआ है कि क्या सिनवार की मौत से इजरायल के युद्ध के उद्देश्य पूरे होंगे।

    नेतन्याहू के लिए जीत क्या होगी?

    मुख्य मुद्दा यह है कि नेतन्याहू के युद्ध लक्ष्य अभी तक पूरे नहीं हुए हैं: हमास को एक लड़ाकू शक्ति और इजरायल के लिए खतरे के रूप में खत्म करना, लगभग 100 इजरायली बंधकों को मुक्त कराना, जो अभी भी गाजा में बंधक हैं, जिनमें से आधे से अधिक अब मर चुके हैं।

    यद्यपि, सिनवार का मारा जाना गाजा में इजरायली सेना के खिलाफ युद्ध जारी रखने की हमास की क्षमता को सीमित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है, फिर भी इजरायली सैनिकों को वहां कुछ बहुत बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

    इजरायली सेना के साथ मौजूद रहने वाले इजरायली पत्रकारों ने यह मुद्दा उठाया है कि हमास के आतंकवादी उन क्षेत्रों में वापस लौट रहे हैं, जहां से आईडीएफ ने उन्हें खदेड़ दिया था, और इसका एक कारण समूह का व्यापक सुरंग नेटवर्क भी है।

    नेतन्याहू के लिए एक और मुद्दा यह है कि उनके मंत्रिमंडल के दक्षिणपंथी सदस्यों ने धमकी दी है कि यदि वह हमास को लड़ाकू शक्ति के रूप में नष्ट करने से पहले युद्धविराम पर सहमत होते हैं तो वे उनकी गठबंधन सरकार से इस्तीफा दे देंगे।

    साथ ही, नेतन्याहू को बंधकों को लेकर बढ़ते दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है।

    अगर युद्धविराम नहीं होता और उन्हें रिहा करने के लिए बातचीत नहीं होती, तो उनके परिवार और समर्थक हाल के महीनों में इज़राइल में किए गए बड़े प्रदर्शनों को जारी रखेंगे।

    नेतन्याहू अभी भी अक्टूबर के शुरू में उनके देश के खिलाफ ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले के लिए इजरायल द्वारा बदला लिए जाने के वादे को पूरा करने पर मंथन कर रहे हैं।

    यदि इजरायल कोई बड़ा हमला करता है, तो ईरान जवाब में क्या करेगा?

    ईरान की समस्या यह है कि वह हमेशा लेबनान में एक मजबूत हिजबुल्ला पर निर्भर रहा है, ताकि वह इसकी ओर से इजरायल को सैन्य रूप से जवाब दे सके।

    और अब ऐसा लगता है कि उसने यह ताकत खो दी है, क्योंकि हाल के हफ्तों में हिजबुल्ला काफी कमजोर हो गया है।

    The post हमास प्रमुख याह्या सिनवार की मौत एक महत्वपूर्ण मोड़ है, लेकिन इससे युद्ध खत्म होने की संभावना कम है… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.