Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»“मेरी हत्या करके इजरायल मुझे सबसे बड़ा तोहफा देगा,” पूर्व हमास प्रमुख सिनवार का वीडियो वायरल हो गया…
    विदेश

    “मेरी हत्या करके इजरायल मुझे सबसे बड़ा तोहफा देगा,” पूर्व हमास प्रमुख सिनवार का वीडियो वायरल हो गया…

    News DeskBy News DeskOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    “मेरी हत्या करके इजरायल मुझे सबसे बड़ा तोहफा देगा,” पूर्व हमास प्रमुख सिनवार का वीडियो वायरल हो गया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हमास प्रमुख ने इजरायल सेना के हाथों मारे जाने को अपने लिए सबसे बड़ा तोहफा बताया था।

    दो दिन पहले इजरायली सेना के हाथों मारा जाने वाला हमास चीफ सिनवार पहले से ही इजरायली सेना के हाथों अपनी मौत को अपना तोहफा मानता था।

    एक वायरल वीडियो में अपनी मौत के बारे में बात करते हुए सिनवार कहता है कि इजरायली सेना द्वारा उसका मारा जाना इजरायल द्वारा उसे दिया जाने वाला ‘सबसे बड़ा तोहफा’ होगा।

    गुरुवार को सिनवार की मौत की खबर की पुष्टि इजरायल के विदेश मंत्री ने की।

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि इजरायली लोगों की सामूहिक हत्याकांड का जिम्मेदार याह्या सिनवार को आज इजरायली सेना के सैनिकों ने मार डाला है।

    हमास चीफ सिनवार के मरने के बाद नेतन्याहू ने घोषणा करते हुए कहा था कि हमने पिछले साल हुए इजरायली लोगों के नरसंहार का बदला ले लिया है।

    इजरायली सेना के हाथों मौत, मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा- सिनवार

    सिनवार की मौत के बाद उनका एक वायरल वीडियो सामने आया है। इस पुराने वीडियो में हमास चीफ इजरायली सुरक्षा बलों के बारे में बात करता सुना जा सकता है।

    सिनवार अपनी मौत के बारे में बात करते हुए कहता है कि इजरायली सेना द्वारा मुझे मार दिया जाना, यहूदी सरकार द्वारा मुझे दिया गया सबसे बड़ा तोहफा होगा।

    2021 में बनाए गए इस वीडियो में सिनवार कहता है कि हमारा दुश्मन इजरायल जो की हमारी जमीन पर कब्जा किए बैठा है, जिस दिन वह मेरी हत्या कर देंगे, वह इजरायल द्वारा मुझे दिया गया सबसे बड़ा तोहफा होगा।

    क्योंकि तब मैं एक शहीद की तरह अल्लाह के पास जा पाऊंगा।

    हार्ट अटैक की जगह मिसाइल हमले में मरना चाहता हूं- सिनवार

    अपनी बात पर जोर देते हुए सिनवार कहता है कि मैं हार्ट अटैक या फिर दुर्घटना से मरने की बजाय एफ-16 या फिर मिसाइलों द्वारा मारा जाना पसंद करूंगा।

    उसने कहा कि मैं आज 59 साल का हूं। इंसान साठ साल की उम्र के बाद प्राकृतिक कारणों से मरने के करीब पहुंच जाता है। मैं ऐसे ही बिना किसी मतलब के मरने के बजाय शहीद की मौत मरना पसंद करूंगा।

    याह्या सिनवार को अगस्त में इस्माइल हानियेह की मौत के बाद हमास का चीफ बनाया गया था। पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हु्ए हमले का मास्टरमाइंड सिनवार को ही माना जाता था।

    इस हमले के दौरान सिनवार हमास का डिप्टी चीफ था। सिनवार ने अपने जीवन के करीब दो दशक इजरायली जेल में बिताए थे।

    इस दौरान उसे एक दिमागी बीमारी हो गई थी जिसका इलाज इजरायली सरकार ने कराया था। दो दिन पहले एक रुटीन हमले के दौरान इजरायली सेना से उसकी मुठभेड़ हो गई, जिसमें सिनवार की मौत हो गई थी।

    The post “मेरी हत्या करके इजरायल मुझे सबसे बड़ा तोहफा देगा,” पूर्व हमास प्रमुख सिनवार का वीडियो वायरल हो गया… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.