Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»अमन साहू गैंग के निशाने पर छत्तीसगढ़ के 12 कारोबारी, पूछताछ में राजफाश, गैंगस्टर के पकड़े जाने के बाद कारोबारियों ने की शिकायत
    छत्तीसगढ़

    अमन साहू गैंग के निशाने पर छत्तीसगढ़ के 12 कारोबारी, पूछताछ में राजफाश, गैंगस्टर के पकड़े जाने के बाद कारोबारियों ने की शिकायत

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अमन साहू गैंग के निशाने पर छत्तीसगढ़ के 12 कारोबारी, पूछताछ में राजफाश, गैंगस्टर के पकड़े जाने के बाद कारोबारियों ने की शिकायत
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को बीतें दिनों आधी रात को कड़ी सुरक्षा के बीच झारखंड के सरायकेला जेल से रायपुर लाया गया। जिसे पुलिस ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। वहीं इस पुलिस रिमांड में हुई पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। बता दें कि, रायपुर के तेलीबांधा और छत्तीसगढ़ के लगभग 12 कारोबारीयों को गैंगस्टर अमन साहू ने अपना निशाना बनाने की बात कही हैं। वहीं अब पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

    जानकारी के अनुसार, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा और रायपुर के कोयला कारोबारी और ठेकेदार निशाने पर हैं। कइयों पर लेवी वसूलने के लिए गोलीबारी भी की गई है। झारखंड में जिनका काम चल रहा है, उनसे रंगदारी वसूलने के लिए लगातार फोन कर धमकी दी जा रही हैं।

    रंगदारी नहीं देने वालों को मिल रही धमकी

    जानकारी के अनुसार, अमन के रायपुर लाए जाने के बाद यहां के बड़े कारोबारियों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराइ हैं कि, उनसे भी रंगदारी की मांग की गई है। कुछ दिन पहले बिलासपुर के एक कारोबारी ने थाने में शिकायत की थी कि, रंगदारी नहीं देने वालों को जान से मारने की धमकी मिली हैं। वहीं लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग के जेल में बंद होने के बाद बाहर का पूरा काम कनाडा में बैठकर मयंक सिंह ही संभाल रहा है।

    जानकारी के अनुसार, लॉरेंस के निर्देश के बाद वह फिरौती, हत्या, अपहरण जैसी वारदात के लिए गुर्गे उपलब्ध करवाता है। वहीं, अमन साहू का फेसबुक अकाउंट सुनील मीणा नाम का व्यक्ति मलेशिया से चला रहा है। दोनों फेसबुक पर अमन को रायपुर लाने के फोटो शेयर किए गए है। दोनों फोटो में जय श्री राम लिखा है।

    इन मामलों में अमन से हो रही पूछताछ

    बता दें कि, चार साल पहले झारखंड में बरबरीक ग्रुप के कार्यालय के बाहर फायरिंग करवाई गई। वहीं ढाई साल पहले कोरबा में इसी कंपनी के दफ्तर के बाहर पर्चा फेंककर गोली चलवाई। इसके आलावा शंकर नगर में कंपनी के एक पार्टनर के घर के बाहर गोली चलाकर धमकी दी। वहीं 26 मई को फायरिंग के लिए शूटर भेजे। वारदात के पहले ही शूटर पकड़े गए। जिसके बाद 13 जुलाई को तेलीबांधा में कंपनी के एक दफ्तर के बाहर गोली चलवाई। बागबेड़ृा में स्कूल वैन चालक की हत्या की।

    वहीं, एक अन्य मामले की बात करें तो जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र ग्वालापट्टी निवासी स्कूल वैन चालक रोहित कुमार सिंह की 13 अक्टूबर की रात को घर के खटाल के सामने गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के भाई राहुल कुमार सिंह की शिकायत पर कुंदन और मनीष कुमार वर्मा के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी बागबेड़ा थाना में दर्ज कराई गई थी। दोनों आरोपित बागबेड़ा प्रधान टोला क्षेत्र के निवासी है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया था।

    हत्या के मामले में पुलिस को अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है जिसकी मदद से पुलिस अपराधियों की पहचान कर रही है। संदेह के आधार पर पुलिस ने बागबेड़ा लकड़िया बगान निवासी राजा शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    मां ने सुबह बेटे को खून से देखा लथपथ

    नामजद दो आरोपित कुंदन और मनीष के परिजनों पर पुलिस ने गिरफ्तारी का दबाव बना रखा है। बता दें कि, सोमवार सुबह छह बजे रोहित की मां जब उसे जगाने खटाल की ओर गई तो पुत्र को खून से लथपथ देखा। जानकारी पर लोग उसे उठाकर टीएमएच ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे सिर में गोली मारी गई थी। हत्या का कारण आपसी रंजिश और प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला सामने आ रहा है। उसके सिर में फंसी एक गोली को शव के पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों ने निकाला जिसे पुलिस को सौंप दिया गया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.