Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IND vs NZ Test: सरफराज खान का माचो मैन रूप, क्रिकेट जर्नी है प्रेरणादायक
    खेल

    IND vs NZ Test: सरफराज खान का माचो मैन रूप, क्रिकेट जर्नी है प्रेरणादायक

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IND vs NZ Test: सरफराज खान का माचो मैन रूप, क्रिकेट जर्नी है प्रेरणादायक
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्‍ट में भारतीय टीम पहली पारी में सस्‍ते में ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में टीम को बड़ा स्‍कोर बनाना था। ऐसे में इस अहम समय पर सरफराज खान का बल्‍ला चला। विराट कोहली की जगह नंबर 4 पर बल्‍लेबाजी करने आए सरफराज ने अपने टेस्‍ट करियर का पहला शतक लगाया। सरफराज खान ने इसी साल इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट डेब्‍यू किया था।

    वजन के कारण हुई आलोचना

    घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले सरफराज खान को इंटरनेशनल डेब्‍यू के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। हर बार उन्‍हें नजरअंदाज कर दिया जाता था। उन्‍होंने अपने वजन को लेकर भी काफी आलोचना का सामना किया, लेकिन जब सिलेक्‍टर्स ने उन्‍हें मौका दिया तो वह खरे उतरे। करीब 50 फर्स्‍ट क्‍लास मैच में अपने आप को साबित करने के बाद सरफराज खान ने इंटरनेशनल डेब्‍यू किया।

    इसी साल किया टेस्‍ट डेब्‍यू

    इंग्‍लैंड के खिलाफ डेब्‍यू टेस्‍ट की पहली पारी में सरफराज खान ने 62 रन और दूसरी पारी में नाबाद 68 रन बनाए। इसके बाद रांची टेस्‍ट में उन्‍होंने सिर्फ 14 रन बनाए। धर्मशाला में खेले अपने तीसरे टेस्‍ट में उन्‍होंने अर्धशतक लगाया। बांग्‍लादेश के खिलाफ उन्‍हें खेलने का मौका नहीं मिला।

    गिल हो गए थे चोटिल

    न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्‍ट से पहले शुभमन गिल चोटिल हो गए। ऐसे में विराट कोहली 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे और सरफराज को नंबर 4 पर मौका मिला। उन्‍होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शतक जड़ दिया। सरफराज ने 195 गेंदों पर 150 रन बनाए। हालांकि, मुकाबले की पहली पारी में उनका खाता तक नहीं खुला था।

    सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था

    • सरफराज खान ने स्कूल लेवल के मशहूर 'हैरिस शील्ड' टूर्नामेंट में 439 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा था।
    • ऐसे में लगने लगा था कि वह आसानी से भारतीय टीम में जगह बना लेंगे। 2011 में उन पर बैन लगता है। इस दौरान भी उन्‍होंने प्रैक्टिस जारी रखी।
    • अंडर 19 विश्‍व कप में संजू सैमसन के साथ मिलकर पारी को संभालते हैं और पाकिस्‍तान के खिलाफ 76 रन की मैच जिताऊ पारी खेलते हैं।
    • आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्‍हें अपने साथ जोड़ा। हालांकि, खराब फिटनेस के कारण उन्‍हें बाद में बाहर भी किया गया।
    • 2015 में उन्‍होंने स्‍टेट टीम छोड़कर यूपी के लिए खेलना शुरू किया।
    • 2019-20 में वह फिर से अपने होम टीम से जुड़े और उन्‍होंने लगातार रन बनाना जारी रखा। ऐसे में सिलेक्‍टस उन्‍हें मौका देने से नहीं रोक पाए।

    टेस्ट में भारत के लिए सेंचुरी

    • पहली सेंचुरी – लाला अमरनाथ (1933)
    • 50वीं सेंचुरी – पोली उमरीगर (1961)
    • 100वीं सेंचुरी – सुनील गावस्कर (1977)
    • 150वीं सेंचुरी – सुनील गावस्कर (1983)
    • 200वीं सेंचुरी – अजहरुद्दीन (1990)
    • 250वीं सेंचुरी – सचिन तेंदुलकर (1998)
    • 300वीं सेंचुरी – सचिन तेंदुलकर (2002)
    • 350वीं सेंचुरी – वीवीएस लक्ष्मण (2007)
    • 400वां शतक – राहुल द्रविड़ (2010)
    • 450वीं सेंचुरी – अजिंक्य रहाणे (2015)
    • 500वां शतक – विराट कोहली ( 2018)
    • 550वीं सेंचुरी – सरफराज खान ( 2024)*

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.