Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»जदयू ने प्रत्याशी चुन लिए, राजद का सीट बंटवारे पर हुआ फैसला; भाजपा-कांग्रेस में क्या चल रहा?
    राजनीती

    जदयू ने प्रत्याशी चुन लिए, राजद का सीट बंटवारे पर हुआ फैसला; भाजपा-कांग्रेस में क्या चल रहा?

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जदयू ने प्रत्याशी चुन लिए, राजद का सीट बंटवारे पर हुआ फैसला; भाजपा-कांग्रेस में क्या चल रहा?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजनीति में 'अपर हैंड' बहुत मायने रखने वाली चीज है। अफवाह जो रहे, बिहार उप चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव में भी इसी 'अपर हैंड' के हाथों में सबकुछ दिख रहा है। चुनाव आयोग से बिहार की चार सीटों पर उप चुनाव और झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद जब नामांकन का समय सामने है, तब तो यही 'अपर हैंड' प्रभावी दिख रहा है। बिहार विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी भले ही सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन चार सीटों में से दो सीटें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड ने इसी नाते अपने पास रख ली। झारखंड में इसी नाते भाजपा ने जदयू को 11-12 की मांग के सामने महज दो देकर 'सम्मान' दिया। भाजपा में प्रत्याशियों का नाम अटका है, जबकि जदयू मन बना चुका है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने झारखंड में अपने गठबंधन के 'अपर हैंड' झारखंड मुक्ति मोर्चा से डील फाइनल कर ली है।

    राहुल गांधी के आने से पहले तेजस्वी को क्या मिला

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज झारखंड में रहेंगे। झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला और बहुत अहम दौरा है। इससे पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शुक्रवार की रात झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सीटों पर बात फाइनल कर ली। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के संसदीय बोर्ड की बैठक में झारखंड के लिए 22 सीटों की मांग रखी गई थी, लेकिन झारखंड में अपर हैंड झामुमो की मर्जी के सामने तेजस्वी यादव भी शांत होकर पांच सीटों पर मान चुके हैं। आज इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। झामुमो 43, कांग्रेस 29 और भाकपा-माले को चार सीटें दिए जाने की घोषणा संभावित है। इधर, एनडीए में जदयू की भारी-भरकम मांग को किनारे रखते हुए भाजपा ने उसे जमशेदपुर पश्चिम और तमाड़ सीटें ही दीं। यहां क्रमश: सरयू राय और राजा पीटर जदयू के उम्मीदवार बनेंगे।

    एनडीए में भी इसी तरह 'भारी' ही पड़ा भारी

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने बिहार की चार सीटों के साथ झारखंड का प्लान भी फाइनल कर लिया। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने भाजपा को चार में से एक सीट दी है। पूर्व मुख्यमंत्री व मौजूदा केंद्र सरकार के मंत्री जीतन राम मांझी के सांसद बनने से खाली हुई इमामगंज सीट उनकी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के पास ही रहेगी। यहां के हम-से प्रत्याशी के टाइटल में इस बार भी 'मांझी' रहा तो आश्चर्य नहीं। 

    जदयू ने अपने पास बेलागंज सीट रखी है और इसपर मनोरमा देवी का नाम लगभग फाइनल है। वह इस सीट के लगातार पांच बार विधायक रहने के बाद सांसद बने सुरेंद्र यादव के बेटे विश्वनाथ यादव से भिड़ेंगी, यह भी तय है। मनोरमा देवी का परिवार विवादित रहा है और सुरेंद्र यादव का यहां राजनीतिक वर्चस्व है, इसलिए जदयू घोषणा में थोड़ा समय भी ले रहा है और सोच भी रहा है। यहां जदयू इसलिए भी कमजोर है कि पिछली बार उसके प्रत्याशी रहे अभय कुशवाहा इस बार राजद के सांसद बन गए हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी की ओर से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल को प्रत्याशी के रूप में उतारे जाने के कारण चर्चा में आई तरारी सीट पर प्रत्याशी का नाम अभी पक्का नहीं हुआ है। दूसरी तरफ कैमूर जिले के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इस बार भी भाजपा ही राजद को चुनौती देने उतरेगी। राजद के प्रत्याशी इस सीट से विधायक रहने के बाद सांसद बने सुधाकर सिंह के परिवार से ही रहे तो आश्चर्य नहीं। सुधाकर सिंह राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगतानंद सिंह के बेटे हैं और उनके भाई जदयू होकर राजद में आ चुके हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    आशीर्वाद का दीया : भद्रकाली मंदिर परिसर में होगा मुख्य आयोजन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल होंगे मुख्य अतिथि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा सेवा संकल्प अभियान…..

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.