Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»विकास यादव तो बड़ा नटवरलाल निकला! अपहरण और वसूली के मामले में हुई थी गिरफ्तारी…
    विदेश

    विकास यादव तो बड़ा नटवरलाल निकला! अपहरण और वसूली के मामले में हुई थी गिरफ्तारी…

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    विकास यादव तो बड़ा नटवरलाल निकला! अपहरण और वसूली के मामले में हुई थी गिरफ्तारी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को लेकर भारतीय नागरिक के खिलाफ वांरट जारी किया है।

    इस व्यक्ति का नाम विकास यादव है जो पूर्व भारतीय सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है। विदेश मंत्रालय ने यह साफ कर दिया है कि आरोपी अब भारत सरकार का कर्मचारी नहीं है।

    इस बीच, इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में दावा किया गया कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने विकास यादव को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था।

    पिछले साल नवंबर में अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों में विकास यादव का नाम सह-साजिशकर्ता के तौर पर दर्ज हुआ।

    इसके करीब तीन सप्ताह बाद भारत में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। रिकॉर्ड्स का हवाला देते हुए बताया गया कि विकास को इसी साल अप्रैल में जमानत पर रिहा किया गया था।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 18 दिसंबर 2023 को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने रोहिणी निवासी की ओर से दर्ज FIR के आधार पर विकास यादव को गिरफ्तार किया था।

    उस पर जबरन वसूली और अपहरण जैसे गंभीर आरोप लगे थे। साथ ही, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ उसके संबंध होने के भी दावे किए गए।

    शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पहले आईटी कंपनी चलाता था। पश्चिम एशिया में रहने वाले कई भारतीयों से उसके संबंध थे। उसने कहा, ‘पिछले साल नवंबर में मेरे दोस्त ने मुझे सीनियर सरकारी अधिकारी के तौर पर यादव से मिलवाया। हमने नंबर शेयर किए। हम अच्छे दोस्त बन गए थे।’

    अपहरण करके वसूली का था प्लान

    सीनियर अधिकारी के मुताबिक, विकास यादव ने पुलिस को बताया कि उसके पिता सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कार्यरत थे। साल 2007 में उनकी मृत्यु हो गई। यादव की शादी साल 2015 में हुई। इस मामले में वह शिकायतकर्ता से एक सामाजिक समारोह में मिला था।

    उसने उसका अपहरण करने के बाद पैसे कमाने का प्लान बनाया। विकास यादव का एक सहयोगी था, जो उस समय कार डीलर था।

    उसने पुलिस को बताया कि बिजनेस में उसे काफी नुकसान हुआ था। इसलिए उसने यादव के प्लान के हिस्सा बनने का फैसला किया।

    ये बातें आरोपपत्र में लिखी हुई हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि विकास यादव और उसके साथी की ओर से अपहरण किए जाने के बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। यह पिछले साल 17 दिसंबर का घटनाक्रम है।

    The post विकास यादव तो बड़ा नटवरलाल निकला! अपहरण और वसूली के मामले में हुई थी गिरफ्तारी… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.