Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»UPI ने बदल दी पेमेंट की तस्वीर: क्या डेबिट कार्ड की जरूरत खत्म होगी?
    व्यापार

    UPI ने बदल दी पेमेंट की तस्वीर: क्या डेबिट कार्ड की जरूरत खत्म होगी?

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UPI ने बदल दी पेमेंट की तस्वीर: क्या डेबिट कार्ड की जरूरत खत्म होगी?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आज के समय में पेमेंट करना काफी आसान आ गया है। हम बड़े आसानी से यूपीआई (Unified Payments Interface) के जरिये पेमेंट कर देते हैं। यूपीआई ने जहां एक तरफ डिजिटल पेमेंट में क्रांति लाई है तो वहीं दूसरी तरफ अब लोग कैश रखना कम रखने लगते हैं। अब 5 रुपये के लिए खुले पैसे ढूंढने की जरूरत नहीं है। ऐसे में अब सवाल आता है कि क्या यूपीआई के आ जाने से डेबिट कार्ड (Debit Card) खत्म हो जाएगा?

    डेबिट कार्ड के लिए यूपीआई बना चुनौती

    यूपीआई अपनी सर्विस को और सुलब और सुचारू बनाने के लिए आए दिन नए फीचर्स लाता है। यह फीचर यूजर को पेमेंट करने में और आसानी देते हैं। हाल ही में यूपीआई ने यूपीआई सर्किल (UPI Circle) फीचर शुरू किया था। यूपीआई की नए फीचर यूजर और आसानी से ऑनलाइन पेमेंट हो जाने की वजह से अब लोग डेबिट कार्ड की जगह यूपीआई से ट्रांजैक्शन करना पसंद करते हैं। यह सभी फीचर होने के बावजूद अभी कुछ सालों तक डेबिट कार्ड के खत्म होने की उम्मीद नहीं है।

    हालांकि, यूपीआई के एटीएम कैश विड्रॉल फीचर (UPI ATM Cash Withdrawl) और यूपीआई सर्किल ने एक बड़े डेबिट कार्ड मार्केट के हिस्से को कैप्चर कर लिया है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट का भी कहना है कि यूपीआई के एटीएम विड्रॉल फीचर और यूपीआई सर्किल जैसे फीचर डेबिट कार्ड के लिए चुनौती बना हुआ है।

    अब लोग यूपीआई के जरिये भी कैश विड्रॉल कर सकते हैं उन्हें फिजिकल कार्ड यानी डेबिट कार्ड की आवश्यकता नहीं होती है। यूपीआई ने यूजर के समय को काफी बचाया है साथ ही अब उन्हें अलग-अलग कार्ड लेकर ट्रैवल करने की जरूरत नहीं है। उनके सभी कार्ड एक स्मार्टफोन में शामिल हो गए हैं।

    क्या खत्म हो जाएगा डेबिट कार्ड

    डेबिट कार्ड पूर्ण रूप से खत्म नहीं होगा। आज भी बड़े ट्रांजैक्शन, ऑफलाइन पेमेंट और विदेशी यात्रा के समय डेबिट कार्ड अहम रोल निभाता है। ऐसे में यह कहना बिल्कुल गलत होगा कि यूपीआई डेबिट कार्ड का स्थान ले लेगा। भले ही यूपीआई हर छोटी पेमेंट के लिए इस्तेमाल होता है पर फिर भी कई जगह पर यूपीआई की पहुंच नहीं है। ऐसे में इन ट्रांजैक्शन के लिए डेबिट कार्ड का ही इस्तेमाल होता है।

    बैंकों के सामने डेबिट कार्ड और यूपीआई को लेकर एक चुनौती खड़ी है। दरअसल, बैंकों को इन दोनों सिस्टम के बीच बैलेंस बनाने की आवश्यकता है ताकि दोनों की महत्वपूर्णता पर कोई आंच न आए। वित्तीय संस्थानों को भी आवश्यकता है कि वह दोनों पेमेंट सिस्टम में बैलेंस बनाए रखें।

    कम हो गया डेबिट कार्ड का इस्तेमाल

    सरकारी डेटा के अनुसार यूपीआई के आ जाने के बाद से डेबिट कार्ड के इस्तेमाल में कमी देखी गई है। जहां पहले रिटेल मार्केट में डेबिट कार्ड का इस्तेमाल होता था वहीं अब इसकी जगह यूपीआई ने ले लिया है। यूपीआई को डिजाइन ही इस तरह किया गया है कि सभी रिटेल डिजिटल ट्रांजैक्शन के लिए इस्तेमाल होता है। ऐसे में वाजिब है यूपीआई ने डेबिट कार्ड मार्केट को काफी हद तक प्रभावित किया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.