Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»पत्नी समेत तीन को उम्रकैद की सजा, प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
    मध्यप्रदेश

    पत्नी समेत तीन को उम्रकैद की सजा, प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पत्नी समेत तीन को उम्रकैद की सजा, प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     उज्जैन ।   तीन साल पहले महाकाल थाना क्षेत्र की नृसिंह घाट कॉलोनी में चाकूओं से गोदकर की गई युवक की हत्या के मामले में अष्टम अपर सत्र न्यायालय ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी सहित तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एक आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। डीएनए परीक्षण के आधार पर सबूतों की पुष्टि हुई है। प्रभारी उपसंचालक राजेंद्र खांडेगर ने बताया कि यह घटना 23 अक्टूबर 2021 की है। मृतक दिनेश ओतारी के भाई ने महाकाल थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके भाई दिनेश की चारधाम मंदिर के पास नूतन स्कूल के पीछे किसी ने चाकू मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। अभियोजन अधिकारी मुकेश कुन्हारे ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर सबूतों की पुष्टि हुई। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक दिनेश की पत्नी भावना और आरोपी निनाद के बीच प्रेम संबंध है। निनाद ने अपने दोस्त सुनील और रोहित को सुपारी देकर हत्या की साजिश रची। डीएनए रिपोर्ट में मृतक के हाथ में मिले खून और बालों का डीएनए सुनील के डीएनए से मेल खा गया। इसके अलावा, हत्या से पहले भावना, निनाद और सुनील के बीच लगातार बातचीत होती रही, जिसका खुलासा कॉल डिटेल से हुआ।

    पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने हत्या करना कबूल कर लिया। कोर्ट में अभियोजन द्वारा पेश किए गए सबूतों के आधार पर तीन लोगों को हत्या का दोषी पाया गया। अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश विवेक कुमार चंदेल ने निनाद पिता स्व. जनार्दन काले, मृतक की पत्नी भावना ओतारे निवासी नृसिंह घाट कॉलोनी, और सुनील पिता नंदकिशोर शर्मा (36 वर्ष) निवासी आलमपुर-उड़ाना, हाल मुकाम जयसिंहपुरा, को धारा 120बी और 302 के तहत सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 60,000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.