Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»सड़क हादसा; स्कॉर्पियो ने ट्रक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत और 3 घायल 
    राज्य

    सड़क हादसा; स्कॉर्पियो ने ट्रक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत और 3 घायल 

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सड़क हादसा; स्कॉर्पियो ने ट्रक को मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत और 3 घायल 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    हाजीपुर महनार रोड बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर में एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में भीषण टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं बिदुपुर थाना अध्यक्ष को दी।

    मृतक की हुई पहचान

    घटना की जानकारी मिलते ही बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सांची पट्टी निवासी विजय महतो के 16 वर्षीय पुत्र करण कुमार एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी लाल मोहन महतो के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। करण तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।

    घायलों की भी हुई पहचान

    घायल नगर थाना क्षेत्र के अनजान पीर बिंद टोली निवासी चंदेश्वर महतो के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार एवं धर्मेंद्र महतो के 13 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार बताए गए। वहीं सदर अस्पताल से चालक घायल अवस्था में फरार हो गया। घटना की जानकारी मृतक एवं घायल के परिवार वालों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।‌

    कैसी घटी घटना

    घटना के संबंध में बताया गया कि दाउदनगर में रोड किनारे एक ट्रक खड़ी थी। महनार की तरफ से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने रोड किनारे खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कॉर्पियो सवार दो व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भेज दिया।

    सभी स्कॉर्पियो सवार महनार से हाजीपुर की तरफ जा रहे थे

    सभी स्कार्पियो सवार महनार की तरफ से हाजीपुर की तरफ जा रहे थे। घटना के संबंध में मृतक के परिवार वालों ने बताया कि बगल के एक चालक बबलू सभी को गाड़ी पर बिठाकर शुक्रवार की देर रात ले गया था। अचानक शनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिली।

    शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

    घटना के संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि सड़क हादसे में दो व्यक्ति की मौत की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो को रोड किनारे से हटाया जा रहा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026

    बाबा साहेब की जयंती पर विजयनगर को मिली विकास की सौगात, मंत्री नेताम ने किया 25 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास…

    April 14, 2026

    जिला अस्पताल कबीरधाम बना भरोसे का केंद्र, स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कबीरधाम जिला अस्पताल ने बदली अपनी तस्वीर…..

    April 14, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    डबरी बनी स्थायी आजीविका का आधार : जल संरक्षण के साथ बढ़ी आय….

    April 14, 2026

    बस्तर में ‘रेड कॉल सेंटर’ के जरिए हर प्रसव होगा सुरक्षित, 30 दिनों तक मां-बच्चे की होगी डिजिटल केयर…..

    April 14, 2026

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में, घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश….

    April 14, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम ने डिंडो में 1154.45 लाख रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं शिलान्यास…

    April 14, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.