Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»US की धमकियों से बेफिक्र क्यों हैं नेतन्याहू, कौन-कौन से देश कर रहे हैं इजरायल को गोला-बारूद की सप्लाई?…
    विदेश

    US की धमकियों से बेफिक्र क्यों हैं नेतन्याहू, कौन-कौन से देश कर रहे हैं इजरायल को गोला-बारूद की सप्लाई?…

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    US की धमकियों से बेफिक्र क्यों हैं नेतन्याहू, कौन-कौन से देश कर रहे हैं इजरायल को गोला-बारूद की सप्लाई?…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    संयुक्त राज्य अमेरिका ने इजरायल को हथियारों की आपूर्ति बंद करने की धमकी दी है और कहा है कि गाजा में मानवीय स्थिति में सुधार लाया जाय। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब अमेरिका ने इस तरह की धमकी इजरायल को दी हो।

    मई में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि अगर दक्षिणी शहर राफा पर आक्रमण होता है तो वह इजरायल को हथियारों की खेप रोक देंगे लेकिन इजरायली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिकी धमकी से बेपरवाह होकर हमास के खिलाफ अपना अभियान जारी रखा। दूसरी तरफ अमेरिका ने भी इजरायल को हथियारों की आपूर्ति जारी रखी।

    अब एक बार फिर से अमेरिका ने पांच महीने बाद वही धमकी दोहराई है। हालांकि, नवीनतम चेतावनी में कहा गया है कि इजरायल के पास गाजा में जमीनी स्तर पर मानवीय स्थिति में सुधार करने के लिए 30 दिन हैं।

    अमेरिका के अलावा फ्रांस ने भी इजरायल से गाजा और लेबनान में अपने सैन्य अभियान रोकने तथा राजनीतिक वार्ता की ओर बढ़ने का आग्रह किया है।

    ऐसे में सवाल उठता है कि इजरायल अपने ही मित्र देश और खासकर उस देश की बात क्यों नहीं मान रहा हो उसे युद्ध में उन्नत हथियार और गोला-बारूद की सप्लाई कर रहा है, तो इसका जवाब यह है कि अमेरिका अकेला देश नहीं है, जिसके आसरे इजरायल है।

    अमेरिका के अलावा पांच और बड़े देश हैं जो इजरायल को बड़ी मात्रा में हथियार, गोला बारूद और रक्षा उपकरणों की आपूर्ति करते हैं।

    अमेरिका सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता

    हालांकि, संयुक्त राज्य अमेरिका इजरायल को हथियारों का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) द्वारा अंतरराष्ट्रीय हथियारों के हस्तांतरण पर एक रिपोर्ट के अनुसार, 2023 में इजरायल के हथियारों के आयात का 69% हिस्सा सिर्फ अमेरिका से आया है।

    इसके बाद दूसरे नंबर पर जर्मनी है, जहां से 30% हथियारों की सप्लाई की गई है। इसके बाद इटली 0.9% के साथ तीसरे स्थान पर है। ब्रिटेन, फ्रांस और स्पेन भी अन्य छोटे आपूर्तिकर्ताओं में शुमार हैं।

    CNN की एक रिपोर्ट में थिंक टैंक के हवाले से कहा गया है कि अमेरिका द्वारा सप्लाई किए गए हथियारों ने हमास और हिजबुल्लाह के खिलाफ इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों को घातक बना दिया है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023 के अंत में अमेरिका ने इजरायल को हजारों गाइडेड बम और मिसाइलें सप्लाई की हैं। इसके अलावा जनवरी 2024 में अमेरिका से F-35 और F-15 लड़ाकू विमान भी इजरायल भेजे गए।

    इजरायल के जिन हमलों में गाजा में बड़े पैमाने पर नागरिक मारे गए हैं, उसके लिए भी अमेरिकी हथियार जिम्मेदार रहे हैं। बेरूत में हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्लाह की मौत में इस्तेमाल 2,000 पाउंड बम भी संभवत: अमेरिका से आए थे।

    जर्मनी का क्यों घटा योगदान

    2023 में जर्मनी ने इजरायल के हथियारों के आयात में करीब 30% का योगदान दिया था लेकिन 2024 में इसमें काफी कमी आई है। दरअसल, इस साल की शुरुआत में निकारागुआ ने अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय से गुहार लगाई थी जर्मनी को इजरायल को सैन्य सहायता करने से रोका जाय।

    हालांकि, यह अनुरोध खारिज हो गया लेकिन इस वजह से जर्मन सैन्य सहायता अक्टूबर 2023 के €200 मिलियन ($220 मिलियन) से घटकर मार्च 2024 में €1 मिलियन ($1.1 मिलियन) तक गिर गया।

    The post US की धमकियों से बेफिक्र क्यों हैं नेतन्याहू, कौन-कौन से देश कर रहे हैं इजरायल को गोला-बारूद की सप्लाई?… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.