Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»वाहनों की बिक्री में तेजी, दिवाली तक बिकेंगी 45 लाख गाड़ियां, कंपनियां दे रहीं ऑफर
    व्यापार

    वाहनों की बिक्री में तेजी, दिवाली तक बिकेंगी 45 लाख गाड़ियां, कंपनियां दे रहीं ऑफर

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    वाहनों की बिक्री में तेजी, दिवाली तक बिकेंगी 45 लाख गाड़ियां, कंपनियां दे रहीं ऑफर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नवरात्र से शुरू त्योहारी सीजन में ट्रैक्टर को छोड़कर कारों और दोपहिया समेत सभी प्रकार की गाड़ियों की जबरदस्त मांग दिख रही है। डीलरों के पास गाड़ियों को लेकर पूछताछ तीन गुना बढ़ गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने और अपने स्टॉक को खत्म करने के लिए वाहन कंपनियां भी भारी छूट दे रही हैं। 

    फाडा के उपाध्यक्ष ने दी जानकारी

    फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के उपाध्यक्ष साईं गिरधर ने बताया, इस त्योहारी सीजन में दिवाली तक देशभर में 45 लाख से अधिक गाड़ियां बिकेंगी। इनमें इलेक्ट्रिक वाहन भी शामिल हैं। यह आंकड़ा 2023 के त्योहारी सीजन में बिके कुल 37.93 लाख वाहनों की तुलना में 7.07 लाख अधिक है। 2022 में कुल 32 लाख गाड़ियां बिकी थीं।

    गिरधर ने आगे बताया कि पिछले त्योहारी सीजन की तुलना में इस बार रिकॉर्ड गाड़ियां बिकने की कई वजहे हैं। डीलरों के पास ग्राहकों के पसंदीदा कलर में लगभग सभी मॉडल उपलब्ध हैं। कुछ मॉडल को छोड़ दें तो वेटिंग पीरियड नहीं है यानी ग्राहकों को अपनी नई कार घर ले जाने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। इस बार गाड़ियों पर मिलने वाली छूट चरम पर है। फाइनेंसर भी कर्ज देने के लिए तैयार बैठे हैं। इसके उलट, 2023 के त्योहारी सीजन में वेटिंग पीरियड अधिक था। डीलरों के पास स्टॉक और ग्राहकों के पसंदीदा मॉडल उपलब्ध नहीं थे।

    नवरात्र के पहले 10 दिन में दहाई अंक में बढ़ोतरी

    नवरात्र के पहले 10 दिनों में ट्रैक्टर को छोड़कर सभी गाड़ियों में दहाई अंकों की वृद्धि दर्ज की गई है। दोपहिया वाहनों में 12 फीसदी की तेजी रही। पूरे त्योहारी सीजन में गाड़ियों की कुल बिक्री में नवरात्र का हिस्सा 20 फीसदी होता है।

    ग्रामीण इलाकों में सुधार का दिखेगा असर

    ग्रामीण बिक्री में तेज सुधार देखने को मिल रहा है। खासतौर पर दोपहिया वाहनों में। इसके अलावा, छुपी हुई मांग (पेंटअप डिमांड) का भी बिक्री के आंकड़ों पर असर पड़ेगा। गिरधर ने बताया, मई-जून में अधिक गर्मी, उसके बाद अत्यधिक बारिश व फिर श्राद्ध के कारण लोगों ने खरीदी टाल दी। अब छुपी मांग बाहर आ रही है और इन्क्वायरी बढ़ी है। 

    कंपनी टाटा टियागो और टिगोर के कुछ वेरिएंट पर 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दे रही है।

    टाटा अल्ट्रोज पर 25,000 रुपये तक की छूट के साथ 20,000 रुपये एक्सचेंज बोनस व 5,000 रुपये का अतिरिक्त कॉरपोरेट डिस्काउंट मौजूद है।
    टाटा पंच पर 20,000 रुपये तक की छूट के साथ 3,000 रुपये तक कॉरपोरेट डिस्काउंट।
    टाटा नेक्सॉन पर 25,000 रुपये तक छूट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस।
     
    होंडा : तीन साल तक फ्री मेंटेनेंस पैकेज

    होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष (मार्केटिंग एंड सेल्स) कुणाल बहल ने बताया, त्योहारों में ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए होंडा सिटी, अमेज और एलेवेट जैसे चुनिंदा मॉडल पर छूट एवं अन्य ऑफर उपलब्ध है। इनमें नकद छूट, एक्सचेंज और कॉरपोरेट बोनस के साथ तीन साल तक निशुल्क मेटेंनेंस पैकेज शामिल है।

    ह्यूंडई : 80,629 रुपये तक ऑफर

    कंपनी वेन्यू कार पर 80,629 रुपये, एक्सटर पर 42,972 रुपये, आई-20 पर 55,000 रुपये और ग्रांड आई-10 पर 58,000 रुपये तक छूट दे रही है।

    लग्जरी कारों पर भी इस बार छूट

    सितंबर में बिक्री में बड़ी गिरावट के बाद स्टॉक कम करने के लिए ऑडी, बीएमडब्ल्यू व मर्सिडीज जैसे लग्जरी ब्रांड भी कई प्रकार की छूट दे रहे हैं।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026

    देहरादून में रक्षाबंधन का खास आयोजन, प्रदेशभर से आई बहनों ने सीएम धामी को बांधा रक्षा सूत्र

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.