Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»ICC Women’s T20 World Cup 2024: T20 WC में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका
    खेल

    ICC Women’s T20 World Cup 2024: T20 WC में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ICC Women’s T20 World Cup 2024: T20 WC में लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची  साउथ अफ्रीका
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    UAE में ICC Women's T20 World Cup 2024 खेला जा रहा है जिसके पहले सेमीफाइनल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। साउथ अफ्रीका की महिला टीम ने 6 बार की चैंपियन और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया है। साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से करारी शिकस्त देते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में लगातार दूसरी बार जगह बनाई। T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में साउथ अफ्रीका पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम को हराने में कामयाब हुई है। यही नहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ये सिर्फ तीसरी जीत है। 

    6 बार की चैंपियन का सफर खत्म
    6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया महिला T20 वर्ल्ड कप के नौ संस्करणों में केवल दूसरी बार फाइनल से पहले बाहर हुई। यही नहीं, साल 2009 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलिया की टीम फाइनल नहीं खेलेगी। इस सेमीफाइनल मैच से पहले साउथ अफ्रीका ने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया को कभी नहीं हराया था। अफ्रीकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पिछले सभी सातों मैच हारे थे। लेकिन इस बार टीम इतिहास बदलने में सफल हुई। वहीं, दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के विजय रथ पर लगाम लग गई। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने T20 वर्ल्ड कप में लगातार 15 जीत दर्ज की थी। वे पिछले 7 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचे थे। लेकिन इस बार उनका लगातार 8वीं बार फाइनल में जाने का सपना साउथ अफ्रीकी टीम ने चकनाचू कर दिया। 

    कप्तान लौरा वोलवार्ड और ऐनी बॉश की शानदार बल्लेबाजी
    ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका की कसी गेंदबाजी के सामने धीमी शुरूआत के बाद पांच विकेट पर 134 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। कप्तान तहलिया मैकग्रा ने 27 रन का योगदान दिया। अंत में एलिस पैरी की 23 गेंद में 31 रन और फोबे लिचफील्ड की नौ गेंद में नाबाद 16 रन की पारी से ऑस्ट्रेलयाई टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। इसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने शानदार आगाज किया। कप्तान लौरा वोलवार्ड ने पारी का आगाज करते हुए 42 रनों की पारी खेली। इसके बाद ऐनी बॉश ने 48 गेंदों पर नाबाद 74 रन की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का जड़ा।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    Mussoorie: सीएम धामी ने किया शिव मंदिर के निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने के निर्देश

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.