Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक फिसला, निफ्टी 25650 से नीचे आया
    व्यापार

    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक फिसला, निफ्टी 25650 से नीचे आया

    News DeskBy News DeskOctober 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 550 अंक फिसला, निफ्टी 25650 से नीचे आया
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    विदेशी फंडों की लगातार निकासी और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट जारी रही। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 570.45 अंक गिरकर 80,436.16 पर आ गया। वहीं एनएसई निफ्टी 178.3 अंक गिरकर 24,571.55 पर आ गया।इससे पहले उतार-चढ़ाव के बीच निफ्टी इंडेक्स 0.34 प्रतिशत या 84 अंक की गिरावट के साथ 24,664.95 अंक पर खुला, जबकि बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 257 अंक या 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,749.26 पर खुला।

    इंफोसिस के शेयरों में दिखी कमजोरी

    सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाइटन, इंफोसिस, मारुति, नेस्ले, आईटीसी, अदाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर सबसे ज्यादा पिछड़े। भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने गुरुवार को दूसरी तिमाही के अपने शुद्ध लाभ में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना दी। निवेशकों को यह परिणाम रास नहीं आया, जिससे कंपनी के शेयर कमजोर पड़ गए। ब्लू-चिप कंपनियों में एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे।

    एफआईआई की बिकवाली से बाजार पर बन रहा दबाव

    विशेषज्ञों ने कहा कि एफआईआई लगातार भारतीय शेयरों पर दबाव बना रहे हैं, लेकिन आने वाले हफ्तों में स्थिति में सुधार होने की उम्मीद है और तेज रिकवरी की उम्मीद है।बैंकिंग और मार्केट एक्सपर्ट अजय बग्गा ने कहा, "हम आशावादी बने हुए हैं क्योंकि एफआईआई की बिकवाली पहले ही आधे रास्ते को पार कर चुकी है और जैसे-जैसे यह कम होगी, घरेलू प्रवाह रिकवरी में मदद करेगा। जब रिकवरी होगी तो यह तेज और केंद्रित होगी, जिससे लंबी अवधि के निवेशकों को रोलर कोस्टर बाजार की भयावह अस्थिरता के दौरान बने रहने की प्रेरणा मिलेगी।" 

    एनएसई पर व्यापक बाजार सूचकांकों में, निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी 100 सहित सभी सूचकांक निवेशकों के बिकवाली दबाव का सामना करते हुए लाल निशान में खुले। सेक्टोरल इंडेक्स में, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स को छोड़कर, अन्य सभी सूचकांक लाल निशान पर खुले। सभी प्रमुख सेक्टरों पर बिकवाली का दबाव दिखा। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी में देखी गई, जिसमें शुरुआती सत्र में इंडेक्स 1.21 फीसदी से ज्यादा नीचे आया। निफ्टी 50 लिस्ट में 29 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 12 बढ़त के साथ खुले और 9 अपरिवर्तित रहे।

    इंफोसिस ने दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 5% बढ़ने की सूचना दी

    भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा निर्यातक कंपनी इंफोसिस लिमिटेड ने गुरुवार को दूसरी तिमाही के अपने शुद्ध लाभ में लगभग 5 प्रतिशत की वृद्धि की सूचना दी। ब्लू-चिप कंपनियों में एक्सिस बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल को लाभ हुआ। एक्सिस बैंक का समेकित शुद्ध लाभ सितम्बर तिमाही में 19.29 प्रतिशत बढ़कर 7,401.26 करोड़ रुपये हो गया, लेकिन बैंक ने असुरक्षित ऋण खंड में कठिनाई की सूचना दी। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 7,421.40 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

    जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा, "भारत में उच्च मूल्यांकन के कारण एफआईआई की ओर से निरंतर बिकवाली बाजार में गिरावट का मुख्य कारण रहा।"

    एशियाई और अमेरिकी बाजारों में दिखा मिला-जुला रुख

    एशियाई बाजारों में सियोल में गिरावट दर्ज की गई जबकि टोक्यो, शंघाई और हांगकांग में बढ़त दर्ज की गई। गुरुवार को अमेरिकी बाजार अधिकतर बढ़त के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत बढ़कर 74.60 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 494.75 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 81,006.61 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 595.72 अंक या 0.73 प्रतिशत गिरकर 80,905.64 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 221.45 अंक या 0.89 प्रतिशत गिरकर 24,749.85 पर आ गया था।

    आज जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, हिंदुस्तान जिंक, टाटा कंज्यूमर, आईसीआईसीआई इंश्योरेंस और एलएंडटी फाइनेंस जैसी कुछ प्रमुख कंपनियों के नतीजे आने हैं। जापान का निक्केई सूचकांक भी शुक्रवार को 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। अमेरिकी बाजारों में, गुरुवार को दोनों सूचकांक सपाट बंद हुए, जिसमें एसएंडपी 500 मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ और नैस्डैक सूचकांक मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.