Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»प्रभास की ‘बाहुबली 3’ पर बड़ा अपडेट, फिल्म बनने की उम्मीद जगी…..
    मनोरंजन

    प्रभास की ‘बाहुबली 3’ पर बड़ा अपडेट, फिल्म बनने की उम्मीद जगी…..

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रभास की ‘बाहुबली 3’ पर बड़ा अपडेट, फिल्म बनने की उम्मीद जगी…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    प्रभास की 'Bahubali' ही वो फ्रेंचाइज है, जिसने पैन इंडिया फिल्मों का चलन शुरू किया. प्रभास ही वो एक्टर हैं, जिन्होंने पहले पैन इंडिया स्टार का तमगा पाया. राजामौली वो पहले डायरेक्टर हैं, जिन्होंने साउथ फिल्मों को ग्लोबल बना दिया. अब राजामौली को कोई साउथ का डायरेक्टर नहीं कहता, वो अब इंडियन डायरेक्टर हैं.

    'Bahubali' एक ऐसा प्रयोग था, जिसने सदा के लिए इंडिया सिनेमा को बदलकर रख दिया. 'Bahubali 2' ने तो आज से 7 साल पहले ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी कायम हैं. इस फ्रेंचाइज की दो फिल्में बनीं. फैन्स इसकी तीसरी किश्त भी चाह रहे थे, पर राजामौली ने उसमें कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई. अब 'Bahubali 3' की सुगबुगाहट लग रही है. इसकी वजह हैं प्रोड्यूसर के.ई. ज्ञानवेल राजा. उन्होंने हाल ही में इस पर बात की, जिसके बाद से इस पर चर्चा तेज हो गई है.

    दरअसल ज्ञानवेल इस वक्त अपनी फिल्म ‘कंगुवा’ का प्रमोशन कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने एक धमाका किया और लगभग 'Bahubali 3' कंफर्म कर दी. रिपोर्ट के मुताबिक ज्ञानवेल ने कहा, 'Bahubali 3' प्लानिंग स्टेज में है. ये बात मुझे लास्ट वीक फिल्ममेकर राजामौली से डिस्कशन के दौरान पता चली. उन्होंने 'Bahubali' और 'Bahubali 2' एक साथ की, पर अब वो एक लंबे गैप के बाद इसकी तीसरी किश्त प्लान कर रहे हैं. हालांकि 2017 में जब 'Bahubali 2' आई थी, उस वक्त ही इसकी तीसरी किश्त के लिया मना कर दिया गया था. राजामौली के पिता और 'Bahubali' के राइटर विजयेन्द्र प्रसाद ने 'Bahubali 3' की संभावनाओं को नकार दिया था, पर अब मामला बनता दिख रहा है.

    ज्ञानवेल ने बताया कि 'Bahubali 3' अभी दूर की कौड़ी है. वैसे भी राजामौली अभी SSMB29 में व्यस्त हैं. फिलहाल ज्ञानवेल की फिल्म ‘कंगुवा’ 14 नवंबर को आने वाली है. इसमें सूर्या लीड रोल में हैं. उनके साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी हैं. इसके बाद ज्ञानवेल की प्रोड्यूस की हुई फिल्में ‘कल्कि 2’ और ‘सलार 2’ भी पाइपलाइन में हैं.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए सीएम धामी, कहा- योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज निर्माण का सशक्त अभियान…..

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.