Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़-कबीरधाम में कचरू साहू की हत्या कर गुमराह करने पेड़ पर लटकाई लाश, आरोपियों ने किया खुलाशा
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़-कबीरधाम में कचरू साहू की हत्या कर गुमराह करने पेड़ पर लटकाई लाश, आरोपियों ने किया खुलाशा

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़-कबीरधाम में कचरू साहू की हत्या कर गुमराह करने पेड़ पर लटकाई लाश, आरोपियों ने किया खुलाशा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कबीरधाम.

    रेंगाखार जंगल थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारीडीह के युवक कचरू साहू के हत्या मामले में बुधवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस गांव से करीब 10 किमी दूर एमपी के बालाघाट जिले के बिरसा थाना क्षेत्र के जंगल में 15 सितंबर को कचरू साहू उर्फ शिव प्रसाद साहू की शव फंदे पर लटकी मिली थी। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इसे आत्महत्या बताया गया।

    मामले में जब बालाघाट पुलिस ने बारीकी से जांच की तो हत्या की जानकारी सामने आई है। बुधवार को बालाघाट पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान मृतक से संबंधित साक्षियों के बयान लिए गए। मृतक के मोबाइल नंबर व संदेहियो के नंबर की सीडीआर प्राप्त कर गहनता से एनालिसिस किया गया। अलग-अलग संदेहियों से पूछताछ की गई। मुखबिरों द्वारा गोपनीयता से सभी संदेहियो के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। जांच के दौरान संदेहियों से लगातार पूछताछ की गई, लेकिन संदेहियो द्वारा गुमराह किया जाता रहा। संदेही टेकचंद पटेल से प्रांरभिक लीड मिली। सभी संदेही से अलग-अलग पूछताछ पर हत्या का खुलासा हुआ। प्लान के मुताबिक टेकचंद पटेल, रोशन साहू, दिनेश साहू, राखीलाल हिरवाने  द्वारा मृतक कचरू साहू को उसके ही गमछे से पेड़ पर फांसी पर लटका करके हत्या की गई है।

    इस तरह वारदात को दिया अंजाम
    दिनेश व रोमन ने कचरू के प्रत्येक गतिविधि की बारिकी से रैकी की। उसके आने-जाने उठने बैठने के संबंध में जानकारी लिया। इन्हें पता चला की कचरू का दमोह (एमपी) तरफ आना-जाना लगा रहता है। प्लान बनाया कि इसे छत्तीसगढ़ की सीमा के बाहर मध्यप्रदेश में निपटाएंगे। कचरू के सबसे करीबी दोस्त टेकचंद पटेल को पैसा का लालच देकर कचरू के लोकेशन देने के संबंध में मनाया। इसके एवज में 10 हजार रुपये एडवांस भी दिए। साथ ही दिनेश और रोमन ने अपने रिश्ते के भाई राखीलाल (जो कि दिनेश के बुआ का लड़का है) को शामिल किया। 14 सितंबर को टेकचंद के माध्यम से दिनेश व रोमन को पता चला कि कचरू दमोह के तरफ गया है। दमोह मे जाकर प्लान बनाया कि टेकचंद कचरू साहू को घटना स्थल पर चिकन पार्टी के नाम पर लेकर आएगा। करीब शाम सात बजे शाम टेकचंद के सूचना देने पर दिनेश, रोमन, राखीलाल मौके पर जाकर कचरू को डंडे से मारकर और उसके गमछे से उसका गला घोंटकर बेहोश कर दिए। टेकचंद मौके से भाग गया। बाद प्रकरण को आत्महत्या दिखाने के लिए पास के जंगल के पेड़ पर कचरू के ही गमछे से फांसी पर टांगकर हत्या कर दिए। साक्ष्य को इधर-उधर गायब कर दिया।

    इसलिए की थी हत्या
    आरोपी दिनेश व रोमन से पूछताछ में बताया कि शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू वर्तमान साहू समाज का लोहारीडीह सर्कल का अध्यक्ष था। हमारे परिवार को समाज से बाहर कर परेशान कर दिया था। कुछ दिन पूर्व दिनेश साहू के परिवार को समाज में शामिल किया गया था, लेकिन कचरू साहू के कारण समाज ने फिर से निकाल दिया था। मृतक द्वारा अपने साथी के साथ दिनेश व उसके पिता रघुनाथ साहू की पिछले साल हत्या का प्रयास किया था। झूठा मुकदमा भी इनके ऊपर थाना में करवाया था। बीते साल कचरू ने दिनेश की मां को साजिश कर सरपंच के पद से हटवा दिया था। मृतक ने दिनेश के पिता रघुनाथ साहू पर अपनी पत्नी के साथ छेड़खानी का झूठा मुकदमा करवाया था। रोमन साहू के परिवार को लंबे समय से समाज में शामिल नही किया गया। रोमन साहू के खेत को जानवर से चरवा दिया गया था। खेत के घर में आग लगा दिया गया था। कुछ दिनों से कचरू साहू द्वारा दिनेश और उसके परिवार को जान से मारने की बार-बार धमकी दे रहा था। इस कारण से तंग आकर दिनेश और रोमन ने कचरू को हत्या कर रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 

    ये हुए गिरफ्तार
    इस मामले में पुलिस ने टेकचंद पिता सनूकलाल पटेल उम्र 24 निवासी भेलवाटोला थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, दिनेश कुमार पिता रघुनाथ साहू उम्र 33, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम, रोमन पिता सनूकलाल साहू उम्र 32, निवासी ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम व राखीलाल पिता सुखराम हिरवाने उम्र 40 वर्ष निवासी बनाफरटोला ग्राम रेलवाही थाना बिरसा बालाघाट (एमपी) को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक क्रमांक CG 08 AP 1118 व मोबाइल फोन को जब्त किया है। बालाघाट एसपी ने अच्छी विवेचना पर बिरसा थाना पुलिस की टीम को 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा किया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए सीएम धामी, कहा- योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज निर्माण का सशक्त अभियान…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए सीएम धामी, कहा- योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज निर्माण का सशक्त अभियान…..

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.