Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»दिल्ली और नोएडा वालों के लिए अच्छी खबर सुगम होगा आवागमन
    राज्य

    दिल्ली और नोएडा वालों के लिए अच्छी खबर सुगम होगा आवागमन

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    दिल्ली और नोएडा वालों के लिए अच्छी खबर सुगम होगा आवागमन
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली । दीपावली के बाद चिल्ला एलिवेटेड रोड का काम शुरू हो सकता है। इसके संकेत मिलने लगे है, क्योंकि नोएडा प्राधिकरण सीईओ डा लोकेश एम ने 105 करोड़ की फाइल पर एप्रूवल देकर वित्तीय समिति शासन को भेज दी है। वित्तीय समिति की ओर से अध्ययन करने के बाद फाइनल अनुमति मिल मिल जाएगा। इसके बाद उत्तर प्रदेश सेतु निगम चयनित कंपनी के साथ अनुबंध साइन करेगा। निर्माण कार्य शुरू कराएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड की ओर से परियोजना में 153 करोड़ रुपये की अतिरिक्त लागत आने की संभावना जताई थी, जिसके बाद प्राधिकरण सीईओ डा लोकेश एम ने शासन से मार्ग दर्शन व अतिरिक्त लागत की मंजूरी की अनुमति के लिए पत्र लिखा था, जिससे मिले गाइडेंस के बाद सीईओ ने 105 करोड़ की फाइल को वित्तीय समिति के पास भेज दिया है। बता दें कि शहदरा ड्रेन के ऊपर से दिल्ली स्थित चिल्ला रेगुलेटर से नोएडा के महामाया फ्लाईओवर तक 5.5 किलोमीटर का चिल्ला एलिवेटेड रोड बनाया जाना है। इसको दिल्ली के मयूर विहार फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। निर्माण के लिए अप्रैल 2023 में यूपी कैबिनेट ने जीएसटी सहित 787 करोड़ 31 लाख 82 हजार रुपये की लागत को मंजूरी दे दी थी। इस साल करीब छह माह पहले उत्तर प्रदेश सेतु निगम ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर कहा कि इस परियोजना पर करीब 153 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्चा आएगा। अलग-अलग मद में कुल 937 करोड़ 90 लाख 86 हजार रुपये खर्चा आना बताया। यह लागत मंजूर होने के बाद ही मौके पर काम शुरू हो सकेगा। इस पत्र का हवाला देते हुए नोएडा प्राधिकरण ने शासन स्तर से सुझाव मांगा था, जिसके बाद 105 करोड़ अतिरिक्त फाइनल किया गया। सेतु निगम की तरफ से और मांगे जा रहे करीब 46 करोड़ रुपये की राशि को खारिज कर दिया है। ऐसे में अब कुल 892 करोड़ 75 लाख 34 हजार रुपये की लागत से एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। अब प्राधिकरण इस संबंध में सेतु निगम को पत्र भेजकर आगे की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहेगा। इस साल दिसंबर तक काम शुरू कराने की तैयारी है। एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए सेतु निगम टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर चुका है। इसको बनाने का जिम्मा एमजी कांट्रेक्टर्स प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए सीएम धामी, कहा- योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज निर्माण का सशक्त अभियान…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ‘रन फॉर योगा’ में शामिल हुए सीएम धामी, कहा- योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज निर्माण का सशक्त अभियान…..

    June 19, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News- प्रदेश के विकास को मिली रफ्तार: सीएम धामी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए 289 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को दी मंजूरी….

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026

    Uttarakhand News: रेलवे कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने की तैयारी, सीएम धामी और रेलवे बोर्ड चेयरमैन ने उत्तराखंड की प्रमुख परियोजनाओं पर की विस्तृत चर्चा…..

    June 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.