Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»India vs New Zealand, 1st Test: 18 साल बाद टीम इंडिया का ऐसा बुरा हाल, पहले 10 ओवर में सिर्फ 12 रन और 3 विकेट
    खेल

    India vs New Zealand, 1st Test: 18 साल बाद टीम इंडिया का ऐसा बुरा हाल, पहले 10 ओवर में सिर्फ 12 रन और 3 विकेट

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    India vs New Zealand, 1st Test: 18 साल बाद टीम इंडिया का ऐसा बुरा हाल, पहले 10 ओवर में सिर्फ 12 रन और 3 विकेट
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बेंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन बारिश रुकी तो खेल शुरू हुआ और लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने खतरनाक गेंदों की बरसात कर दी. न्यूजीलैंड ने पहले 10 ओवर इतने बेहतरीन फेंके कि टीम इंडिया का बुरा हाल हो गया और उसके फैंस को 18 साल बाद ऐसा दिन देखना पड़ा. टीम इंडिया ने बेंगलुरू टेस्ट के पहले 10 ओवर में सिर्फ 12 रन बनाए और उसके 3 विकेट भी गिर गए. ये टीम इंडिया का पिछले 18 सालों में अपने घर पर पहले 10 ओवर में सबसे कम स्कोर है. इससे पहले साल 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में पहले 10 ओवर में 10 रन ही बनाए थे और उसका एक विकेट गिरा था. मतलब पिछले 23 सालों में टीम इंडिया के साथ अपने घर पर दूसरी बार इतना बुरा हाल हुआ है.

    कप्तान रोहित शर्मा की शुरुआत निराशाजनक
    बेंगलुरु टेस्ट की पहली पारी में पहले 10 ओवर में ही टीम इंडिया के तीन टॉप बल्लेबाज आउट हो गए. सबसे पहले कप्तान रोहित शर्मा का विकेट निकला. वो 2 रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर बोल्ड हुए. इसके बाद विराट कोहली ने विलियम ओरौर्के को अपना विकेट दिया. विराट तो खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद सरफराज खान का भी यही हाल हुआ. ईरानी कप में दोहरा शतक जमाने वाले सरफराज खान तीसरी गेंद पर खाता खोले बिना आउट हो गए. उनका विकेट मैट हैनरी ने झटका.

    अब सवाल ये है कि टीम इंडिया का इतना बुरा हाल कैसे हुआ? 
    क्या भारतीय बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले या न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल गेंदबाजी की. वैसे सच बात ये है कि इसमें पिच का बेहद अहम रोल रहा . बेंगलुरु में पिछले दो दिन से बारिश हो रही थी और पिच को कवर्स से ढका गया था. इसके बावजूद टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी. पिच की नमी से गेंदबाजों को फायदा मिला और उन्हें एक्स्ट्रा बाउंस हासिल हुआ. इसके बाद न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ने अपनी लेंग्थ एडजस्ट कर टीम इंडिया पर शॉर्ट बॉल से हमला किया और नतीजा न्यूजीलैंड ने टॉप ऑर्डर को धराशायी कर दिया.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर, पेयजल संकट से मिली राहत, बंधी बना हर घर जल ग्राम….

    April 20, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर, पहाड़ों के बीच बसे बैगा परिवारों तक पहली बार पहुंची पक्की सड़क….

    April 20, 2026

    महतारी वंदन योजना से मिली नई दिशा, श्रीमती प्रेम बाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल….

    April 20, 2026

    4.19 लाख से अधिक जांच, 4272 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार – मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान से सुदूर अंचलों तक पहुंच रही सशक्त स्वास्थ्य सेवाएं…..

    April 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.