Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»एक्ट्रेस राधिका आप्टे पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नजर 
    मनोरंजन

    एक्ट्रेस राधिका आप्टे पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नजर 

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    एक्ट्रेस राधिका आप्टे पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आई नजर 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राधिका आप्टे के फैंस के लिए खुशखबरी है। शादी के 12 साल बाद एक्ट्रेस के घर में खुशियां आने वाली हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को अपनी अपकमिंग फिल्म सिस्टर मिडनाइट के प्रीमियर पर देखा गया जहां एक्ट्रेस पहली बार अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रेड कार्पेट पर उतरते ही अभिनेत्री ने अपने फैंस को चौंका दिया। राधिका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

    राधिका आप्टे ने 2012 में ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर के साथ शादी की थी। अब ये कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। यूके प्रीमियर इवेंट के दौरान वो ब्लैक कलर के ऑफ- शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस में नजर आईं।

    फैंस ने जताई खुशी

    राधिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इवेंट की तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान एक चीज जिसने सबका ध्यान खींचा वह था उनका बेबी बंप। यह पहली बार है जब उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इससे पहले उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी कोई भी बात सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की थी। वहीं फैंस ने तुरंत राधिका की तस्वीर पर रिएक्ट करते हुए उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, “ओह गॉड!!! वह प्रेग्नेंट हैं,कितना एक्साइटिंग है ये!” दूसरे ने लिखा,“आह! प्रीमियर और आपकी प्रेग्नेंसी पर बधाई! आप रेड कार्पेट पर शानदार हैं!” फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने भी उन्हें बधाई दी।

    इससे पहले मई में एक्ट्रेस ने अपने पति के लिए एक इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने बेनेडिक्ट की एक पुरानी तस्वीर के साथ नोट शेयर किया था कि वो उन्हें मिस कर रही हैं। अपने इस पोस्ट के लिए, राधिका ने अपने आर्काइव से एक दिल छू लेने वाली तस्वीर निकाली थी जिसमें वो टेलर के साथ छुट्टियों का आनंद लेती नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,"तुम्हें याद कर रही हूं माई स्वीटेस्ट लव!"

    कौन हैं राधिका के पति ?

    राधिका ने 2012 से ब्रिटिश वायलिन वादक और म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। एक तरफ जहां लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप नहीं चलते राधिका ऐसे समय में लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज चला रही हैं। उनके पति लंदन में रहते हैं जबकि वो मुंबई में रहती हैं। अन्य अभिनेत्रियों के मुकाबले राधिका को लो प्रोफाइल रखना पसंद है। दोनों की मुलाकात 2011 में लंदन में हुई थी जहां राधिका कंटेंपरेरी डांस सीखने गई थीं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.