Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं होने की बात कहकर अपनी ही पोल खोल दी…
    विदेश

    जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं होने की बात कहकर अपनी ही पोल खोल दी…

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं होने की बात कहकर अपनी ही पोल खोल दी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपनी ही पोल खोल दी है।

    उन्होंने बुधवार को माना है कि उन्होंने भारत को इस मामले में ठोस सबूत नहीं दिए हैं।

    कनाडा के विदेशी हस्तक्षेप जांच के समक्ष गवाही देते समय जस्टिन ट्रूडो ने कहा, ”कनाडा ने भारत से सहयोग करने के लिए कहा। उनका (भारत) अनुरोध सबूत मांगना था। हमने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों से आगे की जांच करने और हमारे साथ सहयोग करने को कहा, क्योंकि उस समय हमारे (कनाडा) पास केवल खुफिया जानकारी थी, न कि ठोस सबूत।”

    खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा, “गर्मियों के दौरान मुझे खुफिया सेवाओं द्वारा बताया गया था कि निज्जर की हत्या में सरकार शामिल थी, कोई स्पष्ट अंतरराष्ट्रीय संबंध नहीं था… अगस्त में, कनाडा और द फाइव आईज से मिली खुफिया जानकारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत इसमें शामिल था… भारत के एजेंट कनाडाई धरती पर शामिल थे और उन्हें बताया कि हमें वास्तविक चिंता है कि आपकी सुरक्षा एजेंसियां ​​इसमें शामिल हैं।

    हमारी जांच के प्रति भारत की प्रतिक्रिया हमारी सरकार के खिलाफ हमलों को दोगुना करना था। हमने भारत से कहा कि ठोस सबूत नहीं है, लेकिन यह उस समय की खुफिया जानकारी है… भारत ने हमारी सरकार और शासन को कमजोर किया… ये स्पष्ट संकेत थे कि भारत ने हमारी संप्रभुता का उल्लंघन किया है।”

    ट्रूडो ने आगे कहा कि मैंने जी-20 के आखिरी में पीएम मोदी के सामने मुद्दा उठाया और मैंने बताया कि हम जानते हैं कि भारत इसमें शामिल था।

    उन्होंने कहा कि कनाडा में कई लोग भारत सरकार के खिलाफ बोलते हैं और वे इन लोगों को गिरफ्तार होते देखना चाहते हैं। ट्रूडो ने कहा कि जब वे जी-20 समिट के बाद भारत से कनाडा लौटे तो यह साफ था कि भारत सरकार का नजरिया हमारी और हमारे लोकतंत्र की अखंडता की आलोचना करना था।

    ट्रूडो ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भी नाम लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय राजनयिक कनाडाई लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहे थे और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को दे रहे थे।

    विदेशी हस्तक्षेप जांच के समक्ष गवाही में जस्टिन ट्रूडो ने अपने देश के सांसदों पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके पास कंजर्वेटिव सांसदों के नाम हैं जो विदेशी हस्तक्षेप में शामिल हैं।

    उन्होंने कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा (सीएसआईएस) को कंजर्वेटिव नेता पियरे पोलीवरे को चेतावनी देने और पार्टी की अखंडता की रक्षा करने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है कि जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियां तेजी से फलती-फूलती रही हैं।

    वोट बैंक के चलते ट्रूडो इस मुद्दे पर कोई भी ऐक्शन लेने से बचते रहे। पिछले साल जून महीने में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की एक गुरुद्वारे के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ट्रूडो ने संसद में इसका आरोप भारतीय एजेंटों पर लगाया, जिसके बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था।

    भारतीय राजनयिक को बताया था पर्सन ऑफ इंटरेस्ट

    हाल ही में भारतीय राजनयिक को ‘पर्सन ऑफ इंटरेस्ट’ बताने के बाद भारत ने कड़े कदम उठाते हुए अपने सभी राजनयिकों को कनाडा से वापस बुला लिया। इसके साथ ही, भारत में कनाडा के छह राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया गया।

    कनाडाई पीएम ट्रूडो को भले ही निज्जर मामले में अमेरिका का साथ मिला हो, लेकिन उनके खुद के ही लोग इस मामले में उनके खिलाफ हैं।

    स्थानीय मीडिया हाउस में आर्टिकल छप रहे हैं और आरोप लग रहा है कि कनाडा ने अपनी सीमाओं के भीतर सिख चरमपंथ को फलने फूलने की इजाजत दी है।

    कनाडाई पत्रकार बोर्डमैन ने भी ट्रूडो को निशाना साधते हुए कहा है कि वह भारत साथ बढ़ते तनाव के बाद जनता को पुख्ता सबूत देने में विफल रहे हैं।

    यह मामला राजनयिकों को निष्कासित करने तक बढ़ गया है, लेकिन ट्रूडो सबूत देने के बजाए मुझ पर भरोसा करो भाई वाले फेज में हैं।

    The post जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर हत्याकांड में भारत के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं होने की बात कहकर अपनी ही पोल खोल दी… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्पित की श्रद्धांजलि….

    February 26, 2026

    प्रदेश में खेल संस्कृति को मजबूत करने के लिए अधोसंरचना और अवसरों का विस्तार हमारी प्राथमिकता — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 26, 2026

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.