Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»प्रशासन का फैसला: दीपावली और छठ पर आतिशबाजी के लिए तय की गई समय-सीमा
    राज्य

    प्रशासन का फैसला: दीपावली और छठ पर आतिशबाजी के लिए तय की गई समय-सीमा

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रशासन का फैसला: दीपावली और छठ पर आतिशबाजी के लिए तय की गई समय-सीमा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    देश में दिवाली को लेकर तैयारी तेज हो गई है। इस बीच, झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) ने बड़ा निर्णय लिया है। उसने दीपावली और छठ पर्व पर आतिशबाजी के लिए समय-सीमा निर्धारित की है।

    इन त्योहारों के दौरान रात्रि आठ से दस बजे तक ही पटाखे फोड़ सकेंगे। पिछली बार दीपावली में जमकर आतिशबाजी हुई थी।

    लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और जमकर आतिशबाजी की। यही निर्देश छठ पूजा में सुबह के अर्घ्य के समय छह से आठ बजे तक है। क्रिसमस और नववर्ष के अवसर पर भी 35 मिनट आतिशबाजी की समय-सीमा निर्धारित की गई है।

    31 अक्टूबर को है दीपावली

    जेएसपीसीबी के क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार, 31 अक्टूबर दीपावली है। इससे एक दिन पहले और दीपावली वाले दिन वायु एवं ध्वनि प्रदूषण का स्तर मापा जाएगा।

    बताया गया कि 125 डेसिबल से अधिक शोर वाले पटाखे नहीं जलाएं। शांत क्षेत्रों (अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान, न्यायालय, धार्मिक संस्थानों से 100 मीटर से कम दूरी वाले क्षेत्र) में पटाखा फोड़ना वर्जित है। समूह में पटाखा फोड़ें। कम आवाज और ग्रीन पटाखा जलाने को प्राथमिकता दें। लड़ीवाले पटाखों का प्रयोग नहीं करें।

    स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्य आरंभ, दीपावली व छठ महापर्व के पूर्व मिहिजाम होगा रौशन 

    दीपावली और छठ महापर्व को ध्यान में रखते हुए मिहिजाम नगर परिषद ने क्षेत्र के मुख्य सड़क समेत प्रत्येक वार्ड में स्ट्रीट लाइट का मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। नगर परिषद के संविदा कर्मी आटोमेटिक बिजली वाहन के सहारे खराब लाइट के उपकरणों को सुव्यवस्थित करने में लग गए हैं।

    नई लाइट नहीं लगाई जा रही है, हालांकि कई बिजली के खम्भे में अंधेरा पसरा हुआ है। जिसे मरम्मत करने के लिए नगर परिषद की ट्रीपर वाहन का उपयोग किया जा रहा है। जिसमें बिजली कर्मियों को स्ट्रीट लाईट मरम्मत कार्य करने में काफी सहूलियत हो रही है।

    लाईट मरम्मत कर रहे संविदा कर्मी ने बताया कि अभी तक सैकड़ों खराब स्ट्रीट लाइट व स्विच को मरम्मत कर उसके उपकरणों को बदल कर ठीक किया जा चुका है।

    इस मामले में मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष ने बताया कि सभी वार्डों व गलियों में खराब पड़े स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जा रही है। पूजा उत्सव के पूर्व मिहिजाम को रोशन करने का प्रयास चल रहा है।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026

    महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 15, 2026

    महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.