Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»ऐसा क्या हुआ……………..कश्मीर के मुददे पर चुप्पी साधे रहे  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 
    विदेश

    ऐसा क्या हुआ……………..कश्मीर के मुददे पर चुप्पी साधे रहे  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ऐसा क्या हुआ……………..कश्मीर के मुददे पर चुप्पी साधे रहे  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इस्लामाबाद । एससीओ बैठक में पाकिस्तानी  प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इजरायल-गाजा संघर्ष पर अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया, लेकिन कश्मीर मुद्दे पर चुप्पी साधे रखी। अपने इस बयान के साथ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने बुधवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शासनाध्यक्षों की परिषद (सीएचजी) की बैठक का समापन हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान शरीफ ने इजरायल-गाजा संघर्ष पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से तत्काल ध्यान केंद्रित करने की अपील की। दिलचस्प यह है कि पाकिस्तान के लंबे समय से विवादित कश्मीर मुद्दे चुप दिखाई दिया, जो शरीफ के सतर्क रुख को दर्शाता है।
    इस्लामाबाद स्थित जिन्ना कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में रूस को एससीओ की अध्यक्षता सौंपते समय, शरीफ ने कश्मीर मुद्दे पर बोलने से परहेज किया, जबकि यह लंबे समय से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव का प्रमुख कारण रहा है। इसके पहले के कई मंचों पर पाकिस्तान की ओर से कश्मीर का मुद्दा उठाया जाता रहा था, लेकिन इस बार शरीफ ने कश्मीर मुददे पर चुप्पी रखना ही बेहतर समझा है। अपने समापन भाषण में शरीफ ने राजनीतिक मतभेदों और विभाजनों के बावजूद सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, आइए, हम राजनीतिक मतभेदों और विभाजनों से ऊपर उठकर सहयोग को प्राथमिकता दें। अपनी उपलब्धियों को बढ़ावा दें और साझा चुनौतियों का समाधान करने के लिए हाथ से हाथ मिलाकर काम करें, ताकि एससीओ स्थिरता, विकास और पारस्परिक लाभ का प्रतीक बन सके।
    इस दौरान शरीफ ने इजरायल और फिलिस्तीन के बीच चल रहे संघर्ष की ओर भी ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा, हम गाजा में हो रहे नरसंहार को अनदेखा नहीं कर सकते। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है कि वह तत्काल और बिना शर्त युद्धविराम सुनिश्चित करे, ताकि 1967 से पहले की सीमाओं के आधार पर एक स्वतंत्र फिलिस्तीन राज्य की स्थापना हो सके, जिसकी राजधानी अल-कुद्स (पूर्वी यरुशलम) हो। पाकिस्तान की चुप्पी पर विशेषज्ञों का मानना है कि कश्मीर का जिक्र न करने का यह निर्णय पाकिस्तान के भीतर विपक्षी दलों और आलोचकों के बीच चर्चा का विषय बन सकता है। हालांकि, एससीओ मंच पर शरीफ ने आपसी सहयोग और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.