Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले दो दिन तक अलर्ट रहने की अपील
    राज्य

    झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले दो दिन तक अलर्ट रहने की अपील

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अगले दो दिन तक अलर्ट रहने की अपील
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी व आसपास के जिलों में बुधवार की शाम हुई झमाझम वर्षा जहां शहरी क्षेत्र के लिए आफत बनकर आई तो ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों के लिए राहत बनकर बरसी। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का असर झारखंड व अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी ने राहत दी है।

    इसका असर आगामी दो दिनों तक देखने को मिलेगा। इस कारण कई जिलों में दो दिनों तक वर्षा होगी। शाम में हुई वर्षा के कारण रांची के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हुई। नालों में अटी गंदगी के कारण नाले का गंदा पानी उफनकर बाहर निकलने लगा और सड़कों पर जमा हो गया।

    इस वर्षा ने नगर निगम की सफाई व्यवस्था की पोल भी खोलकर रख दी है। कोकर, बूटी, लालपुर, हिंदपीढ़ी, धुर्वा, कडरू, हरमू जैसे क्षेत्रों में जलजमाव से आमजनों की परेशानी बढ़ गई।

    कई जगहों पर पेड़ की टहनियां गिर गईं और कुछ देर के लिए ट्रैफिक कंजेशन की स्थिति का भी सामना करना पड़ा। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में इस वर्षा का अच्छा परिणाम देखने को मिल रहा है।

    धान की अचछी फसल होने की संभावना

    कृषि विज्ञानियों के अनुसार इस वर्षा ने धान की अंतिम सिंचाई की पूर्ति कर दी है।  मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान की बात करें तो राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

    केंद्र के अनुसार, 17 अक्टूबर को राज्य के उत्तर पूर्वी हिस्से यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद के अलावे दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, गुमला, हजारीबाग, बोकारो और खूंटी के कई हिस्सों में हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है।

    राजधानी रांची में 18 अक्टूबर तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर मौसम विज्ञानी ने अलर्ट जारी करते हुए आमजनों विशेषकर किसानों को खेत जाने से पूर्व सतर्क और सावधान रहने की सलाह दी है।

    मेघगर्जन और वर्षा होने की स्थिति में सुरक्षित स्थान में शरण लें। पेड़ के नीचे खड़ा न रहे। बिजली के पोल से दूर रहें। किसान अपने खेत में न जाएं। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें। बिजली के उपकरणों का उपयोग न करें, जैसी हिदायत भी दी गई है।

    ऐसा रहा मौसम

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कहीं कहीं हल्की व मध्यम दर्जे की वर्षा हुई। सबसे अधिक वर्षा 24.4 मिमी खूंटी के तोरपा में रिकार्ड की गई।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस सरायकेला खरसावां का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026

    महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 15, 2026

    महाराजा चक्रधर सिंह की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचा रहा चक्रधर समारोह: राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 15, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की…..

    September 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.