Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»चीन को खुश करने के लिए भारत से रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश? अपने ही देश में फंसे ट्रूडो; ड्रैगन की चाल को नहीं समझ पाए…
    विदेश

    चीन को खुश करने के लिए भारत से रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश? अपने ही देश में फंसे ट्रूडो; ड्रैगन की चाल को नहीं समझ पाए…

    News DeskBy News DeskOctober 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चीन को खुश करने के लिए भारत से रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश? अपने ही देश में फंसे ट्रूडो; ड्रैगन की चाल को नहीं समझ पाए…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा और भारत के संबंध हाल के दिनों ऐतिहासिक रूप से सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।

    भारत के साथ रिश्ते बिगाड़ने के लिए कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के फैसलों पर उनके देश में भी सवाल उठने लगे हैं।

    ट्रूडो के हाल के भारत-विरोधी कदमों ने कई विवादों को जन्म दिया है।

    अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रूडो ने जानबूझकर चीन की वजह से भारत के साथ संबंध बिगाड़े हैं।

    ट्रूडो की सरकार पर विदेशी हस्तक्षेप की जांच में चीन का नाम प्रमुखता से उभर रहा है और यह संभावना जताई जा रही है कि ट्रूडो का भारत के खिलाफ आक्रामक रवैया चीन के हस्तक्षेप से ध्यान हटाने की एक रणनीति हो सकती है।

    कनाडा में 2019 और 2021 के चुनावों में विदेशी हस्तक्षेप की जांच के लिए गठित की नए आयोग ने चीन को चुनावी हस्तक्षेप का मुख्य दोषी ठहराया है।

    इस आयोग ने यह निष्कर्ष निकाला कि चीन ने कनाडा के चुनावी प्रक्रिया में घुसपैठ की, लेकिन मतों पर इसका प्रभाव नहीं पड़ा।

    इसके अलावा, आयोग ने भारत और पाकिस्तान पर भी हस्तक्षेप के आरोप लगाए लेकिन भारत के खिलाफ आरोप विशेष रूप से सिख समुदाय और खालिस्तान समर्थकों से जुड़े हैं, जो ट्रूडो के अजीज बने हुए हैं।

    कनाडा में ही उठे ट्रूडो आदेश पर सवाल

    सितंबर 2023 में ट्रूडो सरकार ने एक विशेष आयोग गठित किया, जिसका काम था 2019 और 2021 के चुनावों में चीन, रूस, भारत और पाकिस्तान जैसे देशों द्वारा किए गए हस्तक्षेप की जांच करना है।

    पहले मार्च 2023 में ट्रूडो ने दो बंद दरवाजों के अंदर जांच का आदेश दिया था लेकिन विपक्ष के दबाव में उन्होंने सार्वजनिक जांच की मांग को स्वीकार किया।

    ट्रूडो पर आरोप है कि वे चीन के खिलाफ उठे राजनीतिक दबाव से बचने के लिए भारत पर निशाना साध रहे हैं।

    चीन के हस्तक्षेप को लेकर बढ़ते आरोपों के बीच, ट्रूडो ने भारत को भी उसी कठघरे में खड़ा कर दिया।

    कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि यह ट्रूडो का एक राजनीतिक कदम है, जिसके जरिए वे कनाडाई-खालिस्तानी समर्थकों और एनडीपी नेता जगमीत सिंह जैसे सहयोगियों को खुश रखना चाहते हैं।

    चीन को खुश करने में जुटे ट्रूडो?

    टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रूडो की इस रणनीति का मकसद चीन के साथ अपने संबंधों को फिर से सुधारना हो सकता है।

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रूडो की सरकार पिछले साल चीनी राजनयिक जाओ वेई को निष्कासित करने के बाद से चीन के साथ उच्च-स्तरीय बातचीत फिर से शुरू करने की कोशिश कर रही है।

    इसके अलावा, लाइव मिंट में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रूडो एकतरफा तरीके से भारत के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं।

    भारतीय अधिकारियों ने कनाडा पर एकतरफा जांच करने का आरोप लगाया है और कहा है कि यह केवल भारत की छवि को धूमिल करने का प्रयास है।

    The post चीन को खुश करने के लिए भारत से रिश्ते बिगाड़ने की कोशिश? अपने ही देश में फंसे ट्रूडो; ड्रैगन की चाल को नहीं समझ पाए… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.