Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»जेलेंस्की ने तैनात की है ‘चुड़ैलों’ की फौज, जो अंधेरी रातों में पुतिन के ड्रोन पर हमला करती हैं…
    विदेश

    जेलेंस्की ने तैनात की है ‘चुड़ैलों’ की फौज, जो अंधेरी रातों में पुतिन के ड्रोन पर हमला करती हैं…

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जेलेंस्की ने तैनात की है ‘चुड़ैलों’ की फौज, जो अंधेरी रातों में पुतिन के ड्रोन पर हमला करती हैं…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन और रूस के बीच बीते दो साल से भी ज्यादा वक्त से जंग जारी है।

    दोनों तरफ से लगातार हमले किए जा रहे हैं। रूस इस बात पर आमादा है कि वह यूक्रेन का सबक सिखा कर ही मानेगा, वहीं यूक्रेन रूस के सामने घुटने टेकने को तैयार नहीं है।

    दोनों देशों के बीच जारी जंग में अब यूक्रेन की एक खास फौज चर्चा में है। यूक्रेन के बुचा शहर में रात होते ही जब रूस के ड्रोन झुंडों में आकर हमला करते हैं, तब एक खास फौज सक्रिय हो जाती है और पुतिन के ड्रोन को नाकाम करने में जुट जाती है।

    इस फौज को लोग ‘बुचा की चुड़ैलें’ कहते हैं। यह उन महिलाओं की फौज है जो रात के अंधेरे में अपने देश के आकाश की सुरक्षा का बीड़ा उठाए हुए हैं।

    ये महिलाएं दिन के वक्त एक अलग पहचान रखती हैं। इनमें से कोई शिक्षक हैं, कोई डॉक्टर, तो कोई ब्यूटी पार्लर में काम करती हैं।

    लेकिन रात होते ही ये महिलाएं दुश्मनों से लोहा लेने निकल पड़ती हैं। युद्ध की शुरुआत में 2022 ये महिलाएं खुद को कमजोर समझती थीं, लेकिन अब लड़ाई में सक्रिय होकर इन्हें आत्मविश्वास मिल चुका है।

    पुरानी लेकिन घातक हथियारों से सजी

    बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बुचा की चुड़ैलें’ आधुनिक हथियारों से नहीं, बल्कि पुराने जमाने के हथियारों से लड़ रही हैं। उनके पास 1939 में बने ‘मैक्सिम’ मॉडल की मशीनगनें हैं, जिन पर सोवियत युग के लाल सितारे का निशान बना हुआ है। हालांकि, इन पुराने हथियारों का इस्तेमाल ये बेहद कुशलता से कर रही हैं और इस गर्मी में तीन रूसी ड्रोनों को मार गिराने का दावा कर चुकी हैं।

    वैल्काइरी नाम की 51 साल की एक महिला हाल ही में इस समूह में शामिल हुईं। वे कहती हैं, “मैं 100 किलो की हूं और दौड़ नहीं सकती, लेकिन फिर भी मैं इस लड़ाई का हिस्सा बनी हूं।”

    वहीं उनकी दूसरी साथी इना ने हंसते हुए कहती हैं, “यह काम डरावना है, लेकिन तीन बार बच्चे पैदा करना भी आसान नहीं था। यूक्रेन की महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं।”

    रूस से बदला लेने का जज्बा

    इस समूह की कई महिलाएं भावनात्मक कारणों से इस लड़ाई में शामिल हुई हैं। वैल्काइरी बताती हैं कि युद्ध की शुरुआत में जब उनका परिवार बुचा से भाग रहा था, तब एक रूसी सैनिक ने उनके बच्चे के सिर पर बंदूक तान दी थी।

    उस डरावने पल ने उन्हें आंतरिक रूप से झकझोर दिया और आज वे उसी दर्द और गुस्से से प्रेरित होकर लड़ाई में शामिल हुई हैं।

    52 साल की अन्या ने कहा, “जब मैंने सुना कि रूसी सेना बच्चों की हत्या करने आ रही है, तब मैंने ठान लिया कि मैं इन्हें कभी माफ नहीं करूंगी।”

    उल्लेखनीय है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को लगभग 1000 दिन हो चुके हैं और यूक्रेनी सेना को अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।

    बावजूद इसके महिलाओं की फौज हार मानने को तैयार नहीं हैं।

    उनके लिए यह युद्ध सिर्फ देश की रक्षा नहीं, बल्कि उनके खुद के अस्तित्व और आत्म-सम्मान की लड़ाई भी है। वैल्काइरी का कहना है, “हम यहां आए हैं ताकि यह युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो।”

    The post जेलेंस्की ने तैनात की है ‘चुड़ैलों’ की फौज, जो अंधेरी रातों में पुतिन के ड्रोन पर हमला करती हैं… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सीएम धामी का ‘किसान अवतार’, अपने खेत में खुद चलाया टिलर; जैविक और पारंपरिक खेती का दिया बड़ा संदेश

    June 15, 2026

    सीएम धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, बोले- यहां आकर मुझे होता ऊर्जा का अनुभव

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026

    Uttarakhand News- कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ: सीएम धामी ने पौड़ी गढ़वाल को 110.55 करोड़ की 19 विकास योजनाओं की दी सौगात….

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.