Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»उमर ने ली J&K के मुख्यमंत्री पद की शपथ
    राजनीती

    उमर ने ली J&K के मुख्यमंत्री पद की शपथ

    News DeskBy News DeskOctober 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उमर ने ली J&K के मुख्यमंत्री पद की शपथ
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     जम्मू  ।  अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस की जीत के बाद उमर अब्दुल्ला के जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के लिए मंच तैयार है।

    जावेद डार ने मंत्री पद की शपथ ली

    बारामूला के राफियाबाद से नेकां विधायक जावेद डार ने मंत्री पद की शपथ ली है। वहीं, निर्दलीय के तौर पर विधायक बने सतीश शर्मा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। सतीश शर्मा छंब विधानसभा से विधायक चुने गए हैं।

    सकीना इट्टू ने ली मंत्री पद की शपथ

    सकीना इट्टू ने मंत्री पद की शपथ ली। जावेद राणा ने मंत्री पद की शपथ ली। जावेद राणा मेंढर से नेकां विधायक हैं। 

    उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

    शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) में उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

    SKICC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कुछ देर में लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

    उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (एसकेआईसीसी) पहुंचे। वह कुछ ही देर में यहां जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

    नेकां की ओर से सात मंत्री लेंगे शपथ

    उमर अब्दुल्ला सरकार की ओर से सात मंत्रियों को शपथ देने की बात कही जा रही है। कांग्रेस के मंत्री पद को लेकर अभी फैसला फंसा हुआ है।

    अपने आवास से रवाना हुए उमर अब्दुल्ला

    JKNC के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला अपने आवास से रवाना हुए। वे श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस सेंटर (SKICC) में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। 

    श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी

    उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी श्रीनगर पहुंचे CPI नेता डी राजा ने जम्मू-कश्मीर के मनोनीत मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, 'मैं अपनी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में सफल शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देता हूं। जम्मू-कश्मीर के अधिकारों को बहाल करना जम्मू-कश्मीर के लिए एक नई शुरुआत होगी।'

    उमर के दूसरे कार्यकाल के लिए मंच तैयार

    उमर को बीते वीरवार को सर्वसम्मति से नेशनल कॉन्फ्रेंस विधायक दल का नेता चुना गया था, जिससे मुख्यमंत्री के रूप में उनके दूसरे कार्यकाल के लिए मंच तैयार हो गया। उनका पहला कार्यकाल 2009 से 2014 तक था जब जम्मू-कश्मीर एक पूर्ण राज्य था तब भी नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन सरकार थी। हाल ही में हुए चुनावों में 90 सीटों में से नेकां ने 42 सीटें जीतीं, जबकि कांग्रेस ने छह सीटें जीतीं। दोनों चुनाव पूर्व सहयोगी दलों के पास 90 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत है। 

    इंडिया गठबंधन मजबूत और एकजुट है: इफरा जान

    नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता इफरा जान का कहना है, 'आज जो सीएम शपथ लेंगे, उन्हें जम्मू-कश्मीर की 1.35 करोड़ जनता ने चुना है। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों को बधाई देना चाहती हूं क्योंकि आच उनकी चुनी हुई सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन के बारे में फैलाई जा रही अफवाहें निराधार हैं, इंडिया गठबंधन मजबूत और एकजुट है।'

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand: प्रदेश में लोकायुक्त की नियुक्ति को लेकर धामी सरकार की बड़ी कार्यवाही शुरू, सर्च कमेटी गठित

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    IMA Passing Out Parade 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ली सलामी, 515 अधिकारी कैडेट भारतीय सेना में हुए शामिल….

    June 13, 2026

    Uttarakhand: हर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की कोर कमेटी, सांसद, विधायकों की अगुवाई में बनेंगी समितियां

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.