Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»लंबे समय तक याद रखी जायेगी भोपाल पुलिस की ऐसी कार्यवाही
    मध्यप्रदेश

    लंबे समय तक याद रखी जायेगी भोपाल पुलिस की ऐसी कार्यवाही

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    लंबे समय तक याद रखी जायेगी भोपाल पुलिस की ऐसी कार्यवाही
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नवरात्रि,दशहरे के दौरान सूप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन तोड़ना डीजे संचालको को पड़ा भारी
    पुलिस ने रखी थी नजर, अब 91 डीजे संचालको के खिलाफ की कार्यवाही

    भोपाल। शहर में नवरात्रि एवं दशहरे के दौरान सूप्रीम कोर्ट द्वारा जारी गाईडलाइन और नियमो का उल्लंघन करने वाले डीजे संचालकों के खिलाफ पुलिस ने ऐसा एक्शन लिया है, जिसे लंबे समय तक याद रखा जायेगा। त्यौहारो के दौरान आमजन की आस्था को किसी तरह की ठेस न पहुंचे और कोई भी असमाजिक तत्व पुलिस कार्यवाही के बारे मे गलत अफवाह फैलाकर शहर की शांति व्यवस्था को खराब करने की कोशिश न करें। इसलिये पुलिस ने उस समय संयम बरतते हुए घ्वनि प्रदूषण का कारण बन रहे डीजे संचालको को नियमो की जानकारी बताते हुए उनका पालन करने की हिदायत दी थी। इसके साथ ही पुलिस ने ऐसे डीजे संचालको की फोटो और वीडियोग्राफी भी कराई थी, जिन पर पुलिस की समझाइश का कोई असर नहीं हुआ और इसके बाद भी वह लगातार अपने चलित वाहनो पर काफी तेज आवाज में म्यूजिक बजाते रहे। त्यौहार के बाद पुलिस ने फोटो, वीडियो के आधार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए 91 डीजे संचालको के खिलाफ मामले दर्ज किये है। अफसरो से मिली जानकारी के अनुसार माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन लिये शहर के सभी डीजे संचालकों को कमिश्नर कार्यालय और राजधानी के सभी थानों में अलग-अलग बैठके आयोजित कर ध्वनि संबंधी सूप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन और शासन के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई थी। इसके साथ ही उन सभी को समझाइश भी दी गई कि त्यौहारों के दौरान सभी डीजे संचालक तय समय तक निर्धारित डेसीबल में ही डीजे का संचालन करेंगे। समझाइश के साथ ही सभी थानों द्वारा अपने-अपने इलाके के डीजे संचालकों के खिलाफ बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई थी। इसके साथ ही त्यौहारों के दौरान भी डीजे संचालकों को कई बार समझाइश देते हुए डीजे को तय समय सीमा और निर्धारित डेसीबल में ही बजाने को कहा गया था। पुलिस टीमो द्वारा त्यौहार के दौरान डीजे संचालको पर नजर रखते हुए नियमो का उल्लंघन करने वाले डीजे की फोटोग्राफी एवं वीडियोंग्राफी की गई। पुलिस समझाइश के बाद भी सूप्रीम कोर्ट की गाइड लाउन को तोड़ते हुए तेज साउंड में डीजे पर म्यूजिक बजाने वाले 91 डीजे संचालको के खिलाफ बीएनएस की धारा 223, कोलाहल अधिनियम की धारा 7/15 सहित वाहन के मूल स्वरूप को बदलकर डीजे वाहन बनाने के कारण मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओ के तहत कानूनी कार्यवाही की गई है। गौरतलब है, कि जहॉ डीजे की तेज आवाज से वृद्व, बीमार सहित आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं पुलिस को भी शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने में काफी दिक्क्त हुई। पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए सभी डीजे जप्त कर लिये है। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’, घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत….

    September 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’, घोलेंग में टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार और स्वरोजगार की राह हो रही मजबूत….

    September 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति के लिए शिक्षा जरूरी है – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका 14 सितंबर को बेमेतरा जिले के प्रवास पर

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.