Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग
    छत्तीसगढ़

    मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का उठा जनाजा, काफी तदाद में शामिल हुए लोग

    प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और पुत्री की सूरजपुर मेंएक आदतन बदमाश ने हत्या की है, आज उनका अंतिम संस्कार मनेंद्रगढ़ में हुआ

    मनेन्द्रगढ़/एमसीबी
    सूरजपुर में सोमवार को प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और पुत्री की हत्या बदमाशों ने कर दिया था। वहीं आज मनेन्द्रगढ़ में प्रधान आरक्षक की पत्नी और पुत्री का गमगीन माहौल में जनाजा उठाया गया। इस दौरान जनसैलाब उमड़ा पड़ा। मनेन्द्रगढ़ के मौहारपारा कबिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

    सभी समुदाय के लोगों ने दी श्रद्धांजलि प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजा निकाला गया। तालिब शेख की पत्नी और बेटी के जनाजे में सभी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने दुखी तालिब शेख और उनके परिजनों को सांत्वना दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।

    पुलिस अधीक्षक ने दिया कंधा प्रधान आरक्षक तालिब शेख के गृह ग्राम से जनाजे में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पुलिस बल शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए और उन्होंने परिवार को सांत्वना दी। पुलिस अधीक्षक ने जनाजे को कंधा भी दिया। पुलिस विभाग के अधिकारी भी अपने साथी को इस दुख के समय में सांत्वना देते रहे।

    डिप्टी सीएम ने दिया कड़ी कार्रवाई का भरोसा सूरजपुर की घटना पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा, सूरजपुर में जो घटना हुई है, वह अत्यन्त दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की है। इस घटना में जो भी गुनहगार होगा, उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।

    आरोपी के पास राजनीतिक हस्तियों के साथ तस्वीरें हैं, जो उसके राजनीतिक जुड़ाव को दर्शाती हैं। लेकिन उसे सिर्फ एक आरोपी के तौर पर देखा जाना चाहिए और उसी के हिसाब से जांच होनी चाहिए। दंगे जैसी स्थिति थी, जिसे रोका गया। हत्यारे के परिवार को सुरक्षित रखा गया है और साथ ही यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि आरोपी को सजा मिले    

    स्थिति नियंत्रण में है विजय शर्मा, डिप्टी सीएम,

    मनेन्द्रगढ़ में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी मनेन्द्रगढ़ में इस घटना को लेकर गहरा शोक फैला हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जनाजे के दौरान भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

    सूरजपुर में डबल मर्डर के बाद गरमाया माहौल सूरजपुर जिले में सोमवार को डबल मर्डर के बाद भारी हंगामा देखने को मिला। बदमाशों ने प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने आरोपी कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर गुस्साई भीड़ ने एसडीएम पर भी हमला कर दिया था। पुलिस ने किसी तरह से एसडीएम को भीड़ के बीच से बाहर निकाला। जिसके बाद से ही इलाके में पुलिस ने घेराबंदी कर भारी पुलिस बल तैनात किया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026

    NEET Re-Test: सीएम धामी बोले-हमारी तैयारी पूरी, किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई गुंजाइश नहीं

    June 18, 2026

    Uttarakhand News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सीएम धामी ने किया योगाभ्यास, नियमित योग अपनाने का किया आह्वान….

    June 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    International Yoga Day 2026 से पहले उत्तराखंड में ‘Run for Yoga’, CM धामी ने युवाओं को दिया स्वस्थ जीवन का मंत्र

    June 19, 2026

    उत्तराखंड: तीन दशक बाद होगी हिमालयन कार रैली; कैबिनेट ने एकल स्रोत से दी संस्था के चयन की मंजूरी

    June 18, 2026

    Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 12 प्रस्ताव, पूर्ण साक्षर राज्य घोषित, उपनल कर्मियों से जुड़ा बड़ा फैसला

    June 18, 2026

    उत्तराखंड: राज्य खाद्य व अंत्योदय राशन कार्ड की अधिकतम आय सीमा में होगा बदलाव, राशन वितरण प्रणाली होगी ऑनलाइन

    June 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.