Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले शमी की फिटनेस पर रोहित का बड़ा बयान
    खेल

    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले शमी की फिटनेस पर रोहित का बड़ा बयान

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले शमी की फिटनेस पर रोहित का बड़ा बयान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने मंगलवार को बेंगलुरु में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले एक बुरी खबर सुनाई. उन्होंने दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की फिटनेस के बारे में खुलासा किया. हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि शमी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं. इसके बाद भारतीय तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर इन रिपोर्ट को बकवास बताया था. अब उनके कप्तान ने ही बड़ा बयान देकर सनसनी मचा दी.

    मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं
    बेंगलुरु में रोहित से जब तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के रिहैबिलिटेशन की स्थिति के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर बात की. भारतीय कप्तान ने लगभग पुष्टि कर दी कि शमी 5 मैच की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे. शमी 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से क्रिकेट मैदान से दूर हैं. उन्हें तैयार करने के लिए काफी मेहनत की गई है, लेकिन वह पूरी तरह फिट नहीं हैं. हालांकि, रोहित शर्मा ने शमी की दावेदारी को पूरी तरह खारिज नहीं किया है.

    गलुरु प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित का बड़ा बयान
    बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए शमी को चुनने को तैयार नहीं हैं. रोहित ने कहा, ''ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए उन्हें लेकर फैसला करना मुश्किल है. उनके घुटनों में सूजन थी और उन्हें वापस आना पड़ा. उन्होंने एनसीए में डॉक्टरों और फिजियो के साथ शुरुआत की. हम ऑस्ट्रेलिया में पूरी तरह तैयार नहीं शमी को ले जाना नहीं चाहते हैं.''

    कड़ी मेहनत कर रहा हूं, कृपया फर्जी खबरें न फैलाएं
    इससे पहले जब शमी के पूरी तरह से ठीक होने के रास्ते में बाधा आने की खबरें सामने आई थीं, तो तेज गेंदबाज ने इस खबर को गलत बताया था. उन्होंने कहा था कि वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बाहर नहीं हैं. शमी ने एक्स पर लिखा था, ''इस तरह की आधारहीन अफवाहें क्यों? मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और ठीक होने की पूरी कोशिश कर रहा हूं. न तो बीसीसीआई और न ही मैंने कहा है कि मैं बॉर्डर गावस्कर सीरीज से बाहर हूं. मैं जनता से अनौपचारिक स्रोतों से ऐसी खबरों पर ध्यान देना बंद करने का अनुरोध करता हूं. मेरे बयान के बिना कृपया रुकें और ऐसी फर्जी खबरें न फैलाएं.''

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तब राज्य होता है मजबूत – मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े….

    April 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री साव ने किया मावा मोदोल लाइब्रेरी चारामा का शुभारंभ…

    April 19, 2026

    प्रदेश सरकार की सकारात्मक व विकासपरक सोच से जिले में हो रहे नवाचार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

    April 19, 2026

    परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राम्हण समाज के परशुराम जयंती समारोह में पहुंचे उद्योग मंत्री व महापौर, दी अनेक सौगातें….

    April 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.