Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Women’s T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, भारत हुआ भी बाहर
    खेल

    Women’s T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, भारत हुआ भी बाहर

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Women’s T20 World Cup 2024: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, भारत हुआ भी बाहर
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    महिला  T20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीमों के बीच खेला गया. ये मैच ग्रुप ए की टीमों के लिए सेमीफाइनल की रेस को देखते हुए काफी अहम था, जिसमें टीम इंडिया भी शामिल थी. लेकिन इस मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय टीम भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई. इसी के साथ ग्रुप ए से ऑस्ट्रेलिया के बाद अब न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

    पाकिस्तान की हार ने भारतीय टीम को किया बाहर
    दोनों टीमों के बीच खेले गए इस मैच पर टीम इंडिया की भी नजर थी. दरअसल, इस मुकाबले में पाकिस्तान की जीत टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचा सकती थी. वहीं, पाकिस्तान अगर बड़े अंतर से जीतती तो वह खुद भी सेमीफाइनल में अपनी जगह बना सकती थी. लेकिन पाकिस्तान की टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते 4 मैचों में 3 जीत के साथ न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. दूसरी ओर टीम इंडिया ने प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे और पाकिस्तान चौथे स्थान पर रहीं. टीम इंडिया इस बार  T20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज के दौरान 4 मैचों से दो मैच ही जीत सकी. उसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं, पाकिस्तान की टीम 4 मैचों में से सिर्फ 1 मैच में ही बाजी मार सकी. उसने श्रीलंका को हराया, इसके अलावा उसे बाकी सभी टीमों के खिलाफ हार झेलनी पड़ी. इसी के साथ टीम इंडिया का एक बार भी आईसीसी ट्ऱॉफी जीतने का सपना टूट गया.

    पाकिस्तान की बल्लेबाजी नाकाम: 56 रन पर ऑल आउट हुई पूरी टीम
    न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन पाकिस्तान ने इस मुकाबले में काफी अच्छी गेंदबाजी की. बाएं हाथ की स्पिनर नासरा संधू की अगुआई में फिरकी गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन किया और न्यूजीलैंड को छह विकेट पर 110 रन के स्कोर पर रोक दिया. संधू ने 18 रन पर तीन विकेट हासिल किए. वहीं, ओमाइमा सोहेल को 1 सफलता मिली. हालांकि बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहीं. पाकिस्तान ने अपने शुरुआती 5 विकेट 28 रन ही गंवा दिए, जिसके चलते वह इस टारगेट को चेज नहीं कर सकी. पाकिस्तान की टीम 11.4 ओवर में ही 56 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News- चारधाम यात्रा 2026: उमड़ा आस्था का सैलाब, 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन….

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026

    Uttarakhand News: भारत-नेपाल सीमा पर कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: सीएम धामी ने लैंड पोर्ट परियोजनाओं की समीक्षा की…..

    April 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.