Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»भारत-रूस के संबंध होंगे और मजबूत, व्यापार के लिए नए समुद्री मार्ग पर मोदी और पुतिन की नजर…
    विदेश

    भारत-रूस के संबंध होंगे और मजबूत, व्यापार के लिए नए समुद्री मार्ग पर मोदी और पुतिन की नजर…

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-रूस के संबंध होंगे और मजबूत, व्यापार के लिए नए समुद्री मार्ग पर मोदी और पुतिन की नजर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    उत्तरी समुद्री मार्ग से व्यापार को बढ़ावा देने के लिए भारत और रूस के वर्किंग ग्रुप्स की मीटिंग में समझौता ज्ञापन तैयार कर लिया गया है।

    दोनों ही देश नए समुद्री गलियारे को विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस नए समुद्री रास्ते से दोनों मित्र राष्ट्रों के बीच की दूरी भी कम होगी, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।

    वर्तमान समय में दोनों देशों के व्यापार का एक बड़ा हिस्सा लाल सागर से होकर गुजरता है, लेकिन उस क्षेत्र में चल रही युद्ध की आशंका के बीच व्यापार पर संकट और भी ज्यादा बढ़ गया है।

    वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए रूस की तरफ से इस परियोजना पर पिछले कई सालों से काम करने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच जुलाई में हुई शिखर वार्ता में आपसी सहयोग पर द्विपक्षीय अंतर सरकारी आयोग के तहत उत्तरी समुद्री मार्ग पर एक कार्य समूह स्थापित करने का निर्णय लिया गया था।

    10 अक्टूबर को इस कार्य समूह की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित की गई, जिसमें इस समुद्री रास्ते के साथ भारतीय और रूसी शिपमेंट के लक्ष्य, आर्कटिक जहाज निर्माण के लिए संयुक्त परियोजनाएं और पोलर नेविगेशन के लिए भारतीय नाविकों के ट्रेनिंग सेशन के बारे में भी चर्चा की गई।

    भारत की ऊर्जा आपूर्ति होगी सुनिश्चित

    उत्तरी समुद्री मार्ग यूरेशिया के पश्चिमी भाग को इंडो पैसेफिक को जोड़ने वाला सबसे छोटा समुद्री रास्ता है। रूसी सरकार ने 2018 में इस मार्ग के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए राज्य संचालित परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोसाटॉम को नियुक्त किया था।

    दो भारतीय अधिकारियों ने नाम न छपने की शर्त पर बताया कि उत्तरी समुद्री मार्ग और पूर्वी समुद्री गलियारे दोनों में रुचि रखता है क्योंकि यह दोनों ही रूस से आने वाली ऊर्जा आपूर्ति को सुनिश्चित करते हैं।

    भारत के लिए यह गलियारे इस लिहाज से और भी महत्वपूर्ण हो जाते हैं क्योंकि भारत और रूस का ज्यादातर व्यापार स्वेज नहर और लाल सागर के माध्यम से पूरा होता है और क्योंकि इस क्षेत्र में लगातार युद्ध की स्थिति बनी हुई है, इस कारण से व्यापार प्रभावित हो रहा है।

    अधिकारियों ने कहा कि भारत अपने व्यापारिक रास्तों में लगातार रुकावट बर्दाश्त नहीं कर सकता इसलिए वह सभी वैकल्पिक मार्गों को विकसित करने का इच्छुक है।

    दोनों देशों के व्यापार को और बढ़ाएगा उत्तरी समुद्री मार्ग

    अधिकारी के मुताबिक उत्तरी समुद्री मार्ग इस समय और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि पिछले सालों में भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2016-17 में 7.5 बिलियन था जो कि अब बढ़कर 65 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है।

    इसका मुख्य कारण भारत का रूस से बढ़ता तेल आयात ही है। इस समुद्री मार्ग के खुल जाने से भारत की ऊर्जा आपूर्ति निर्बाद रूप से बनी रहेगी।

    इसके अलावा, तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) जैसी भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों ने साइबेरिया के सखालिन और टॉम्स्क क्षेत्र में तेल और गैस संपत्तियों में निवेश किया है। उन्हें भी इस मार्ग से मदद होगी।

    दोनों देशों ने तैयार किया मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग

    दोनों देशों के कार्य समूहों के बीच हुई इस बैठक में भारत की तरफ से बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने की, जबकि रूस की तरफ से आर्कटिक विकास के लिए रोसाटॉम के विशेष प्रतिनिधि व्लादिमीर पानोव शामिल हुए।

    बैठक के बाद एक बयान में कहा गया कि कार्यसमूह ने दोनों देशों की सरकारों की तरफ से नॉर्थ सी रूट के लिए एक समझौता ज्ञापन का मसौदा तैयार कर लिया है।

    The post भारत-रूस के संबंध होंगे और मजबूत, व्यापार के लिए नए समुद्री मार्ग पर मोदी और पुतिन की नजर… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अब 10वीं-12वीं के छात्रों को पॉलिटेक्निक में मिलेगा डायरेक्ट एडमिशन, उत्तराखंड में साइन हुआ MoU

    May 31, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने बालिकाओं के साथ सुनी पीएम मोदी के मन की बात, फिर किया छात्राओं से संवाद

    May 31, 2026

    जनता के प्रति संवेदनशीलता ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.