Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»जब ट्रूडो के पिता ने भारत के दुश्मन को सौंपने से किया इनकार, खालिस्तानी नेता तलविंदर परमार की कहानी…
    विदेश

    जब ट्रूडो के पिता ने भारत के दुश्मन को सौंपने से किया इनकार, खालिस्तानी नेता तलविंदर परमार की कहानी…

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जब ट्रूडो के पिता ने भारत के दुश्मन को सौंपने से किया इनकार, खालिस्तानी नेता तलविंदर परमार की कहानी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा में खालिस्तानियों पर ऐक्शन न लेकर प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते दिखाई दे रहे हैं।

    ट्रूडो के पिता पियरे ट्रूडो 80 के दशक में कनाडा के प्रधानमंत्री थे। उस वक्त कनिष्क बम धमाकों का आरोपी खालिस्तानी आतंकी तलविंदर सिंह परमार कनाडा में बैठा हुआ था।

    लेकिन पियरे ट्रूडो ने उसे भारत को सौंपने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि पिछले कुछ अरसे से भारत और कनाडा के बीच तल्खियां बढ़ रही हैं।

    कनाडा सरकार निज्जर हत्याकांड में भारत पर आरोप लगा रही है। इसके अलावा हिंदू मंदिरों और भारतीय उच्चायोग पर हो रहे हमलों पर कोई ऐक्शन नहीं लिया जा रहा है।

    अब भारत ने कनाडा के दूतावास से राजनयिकों और अधिकारियों को वापस बुला लिया है। इसके बाद कनाडा के राजनयिकों और अधिकारियों को वापस भेज दिया गया है।

    कनिष्क विमान में बम और खालिस्तानी
    फिलहाल हम बात कर रहे हैं जस्टिन ट्रूडो के पिता पियरे ट्रूडो के कार्यकाल और खालिस्तानी आतंकी तलविंदर सिंह परमार की। 23 जून 1985 को एयर इंडिया की फ्लाइट 182 मॉन्ट्रियल से लंदन होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस विमान में खालिस्तानी आतंकियों ने बम लगा रखा था। जब विमान आइरिश हवाई क्षेत्र में 31,000 फीट की ऊंचाई पर था, तभी इसमें धमाका हो गया। विमान में सवार सभी 329 लोग मारे गए जिसमें अधिकतर भारतीय मूल के कनाडाई थी। कनाडा के मॉन्ट्रियल से उड़ान भरने के मात्र 45 मिनट के अंदर ही यह धमाका हुआ।

    1981 में परमार पहुंच गया था कनाडा
    कनिष्क विमान बम हादसे का मास्टरमाइंड तलविंदर सिंह परमार 1981 में कनाडा पहुंचा था। पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों को मारने के आरोप में वह जेल में बंद था। जेल से छूटने के बाद वह कनाडा चला गया। परमार बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई), जिसे बब्बर खालसा के नाम से भी जाना जाता है, उसका फाउंडर, नेता और जत्थेदार था। कनिष्क हादसे के बाद कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री पियरे ट्रूडो ने मामले में भारत के साथ सहयोग से इनकार कर दिया था। उन्होंने परमार को भी भारत सरकार को सौंपने से मना कर दिया था। बाद में 1992 में पंजाब पुलिस ने परमार को मार गिराया था।

    सूटकेस और बम
    यह पहली खतरनाक हवाई दुर्घटना थी, जिसमें कनाडा का नाम आया और वहां बैठे आतंकियों ने इसे अंजाम दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बम विमान में दो सूटकेसों के अंदर रखा गया था। इसे मंजीत सिंह नाम के एक खास शख्स ने विमान में रखा था, लेकिन वह खुद विमान में सवार नहीं हुआ। बाद में खालिस्तानियों ने विमान के अंदर बम धमाके की जिम्मेदारी ली थी। साथ ही यह भी सामने आया था कि इसका मास्टरमाइंड तलविंदर सिंह परमार था। इंडिया टुडे की एक तत्कालीन रिपोर्ट के मुताबिक बम धमाके कुछ घंटे के बाद तीन अलग-अलग गुटों ने इसकी जिम्मेदारी लेते हुए अखबारों को फोन किया। यह ग्रुप थे, दशमेश रेजीमेंट, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन और कश्मीर लिबरेशन आर्मी।

    भारत की चेतावनी को किया नजरअंदाज
    कनिष्क विमान में हुए बम धमाके की जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आईं। इसमें कनाडाई सरकार की संदिग्ध भूमिका की बातें भी कहीं गईं। उस वक्त के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने संसद को बताया कि कनाडा की सरकारी एजेंसियों को खतरे की जानकारी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 जून 1985 को भारतीय खुफिया एजेंसियों ने कनाडाई अधिकारियों को सूचना दी थी। इसमें कहा गया था कि खालिस्तानी आतंकी विमान पर हमला कर सकते हैं। लेकिन कनाडा ने इस पर ध्यान नहीं दिया और 23 जून 1985 को यह घटना हो गई। उस वक्त की भारत सरकार ने यह भी कहाकि कनाडा की एजेंसियां इस हमले की गंभीरता और खतरे को आंकने में चूक गईं। सिर्फ इतना ही नहीं, कनाडियन सिक्योरिटी इंटेलीजेंस सर्विस भी इस मामले में नाकाम साबित हुआ।

    कनाडा की सरकार पर आरोप
    कनाडा की सरकार के ऊपर आरोप गहराते जा रहे थे। वॉशिंगटन पोस्ट ने खुलासा किया था कि कनाडाई इंटेलीजेंस एजेंसी के पास ऐसी सूचना थी और कनिष्क विमान बम धमाके को रोका जा सकता था। हालांकि, कनाडाई सुरक्षा खुफिया सेवा ने एक एजेंट को वापस बुला लिया, जिसने बमबारी से कुछ दिन पहले आतंकवादी समूह में घुसपैठ की थी। बाद में एक जांच रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि उस वक्त रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस और जासूसी एजेंसी सीएसआईएस के बीच झगड़ा था, जिसने देश के सुरक्षा मैकेनिज्म को कमजोर कर दिया था। साथ ही इसमें घटना को रोकने में नाकाम रहने के लिए कनाडा की सरकार को भी कठघरे में खड़ा किया गया था।

    The post जब ट्रूडो के पिता ने भारत के दुश्मन को सौंपने से किया इनकार, खालिस्तानी नेता तलविंदर परमार की कहानी… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    Uttarakhand News: धर्मांतरण विरोधी कानून से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- पुण्यभूमि को हर तरह से सुरक्षित रखने का किया प्रयास…..

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.