Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»भाजपा प्रदेश की प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा
    मध्यप्रदेश

    भाजपा प्रदेश की प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भाजपा प्रदेश की प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से चर्चा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज चुनाव समिति की बैठक हुई है और उम्मीदवारों के नामों को लेकर जो सुझाव आए हैं, उसकी रिपोर्ट बनाकर केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। संगठन पर्व का दूसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम से मध्यप्रदेश में सदस्यता का नया इतिहास रचेगी। मध्यप्रदेश को विकसित मध्यप्रदेश बनाने की उड़ान जारी है, भाजपा प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाएगी।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में आगामी समय में होने वाले विजयपुर और बुधनी विधानसभा उपचुनावों को लेकर चर्चा की गई है। बैठक में समिति के सदस्यों ने कई सुझाव दिए हैं। बैठक में आए इन सभी सुझावों को पैनल बनाकर आज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया जाएगा।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के अंतर्गत चल रहे सदस्यता अभियान के दूसरे चरण का समापन 15 अक्टूबर को है। इस अभियान में हम लक्ष्य की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। अभी दो दिन शेष हैं और इन दो दिनों में भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश अपने कार्यकर्ताओं की मेहनत से सदस्यता अभियान में नया इतिहास रचने जा रही है। श्री शर्मा ने कहा कि इसके उपरांत सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू होगा। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पूरा संगठन तंत्र प्रत्येक बूथ पर उतरकर सक्रिय सदस्य बनाने का काम शुरू करेंगे। सक्रिय सदस्यता के बाद 10 नवंबर से संगठन चुनाव की शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन में कार्यकर्ताओं से सतत् संपर्क एवं संवाद की पद्धति है। इसके अंतर्गत कार्यकर्ताओं से समय-समय पर चर्चा होती रहती है। आज भी कुछ सम्माननीय विधायकों के साथ आवश्यक चर्चा हुई है।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी छल-कपट और झूठ के सहारे राजनीति कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में जनता कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को पहले ही नकार चुकी है, अब हरियाणा में भी नकार दिया है। अब तो कांग्रेस के पास कार्यकर्ता भी नहीं बचे हैं। मध्यप्रदेश को उड़ता का आरोप लगाने से पहले जीतू पटवारी को याद होना चाहिए कि पंजाब को उड़ता पंजाब किसने बनाया था। कांग्रेस के शासनकाल में पंजाब उड़ता पंजाब बना है। 2003 से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी और कांग्रेस ने ही प्रदेश को दुरावस्था में ले जाने का कार्य किया है। 2003 में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी और प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाने का कार्य किया। मध्यप्रदेश में अगर किसी की उड़ान है तो वह है विकसित मध्यप्रदेश की उड़ान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश को स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने का कार्य कर रही है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 1 जून को रायगढ़ जिले में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण….

    May 31, 2026

    गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल…..

    May 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.