Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राजनीती»केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज कहा- उमर को आधा राज्य चलाने में दिक्कत हो तो मुझसे ले लेना सलाह 
    राजनीती

    केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज कहा- उमर को आधा राज्य चलाने में दिक्कत हो तो मुझसे ले लेना सलाह 

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    केजरीवाल ने भाजपा पर कसा तंज कहा- उमर को आधा राज्य चलाने में दिक्कत हो तो मुझसे ले लेना सलाह 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को विधानसभा चुनाव जीतने पर बधाई दी और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अगर जम्मू-कश्मीर जैसे ‘आधे राज्य’ को चलाने में कोई समस्या आती है तो वह (उमर) उनसे सलाह ले सकते हैं। केजरीवाल आम आदमी पार्टी के मेहराज मलिक को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आप का पहला सदस्य चुने जाने पर लोगों को धन्यवाद देने के लिए डोडा में थे। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दिल्ली को आधा राज्य इसलिए कहा जाता है कि मुख्यमंत्री के पास सीमित शक्तियां होती हैं। अब उन्होंने (भाजपा) जम्मू-कश्मीर को भी आधा राज्य बना दिया है, जिसका मतलब है कि निर्वाचित सरकार के पास न्यूनतम शक्तियां हैं, जबकि उपराज्यपाल के पास अधिक शक्तियां हैं।’ केजरीवाल ने कहा, ‘मैं उमर से कहना चाहता हूं कि अगर उन्हें अपने काम में कोई कठिनाई आती है, तो मुझसे सलाह ले सकते हैं, क्योंकि मैंने दिल्ली में 10 साल तक सरकार चलाई है।
    केजरीवाल ने कहा, ‘उमर अब्दुल्ला अगले कुछ दिनों में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे। मैं उन्हें इंडी गठबंधन का मुख्यमंत्री बनने के लिए बधाई देता हूं। हम सफल सरकार चलाने में उनका पूरा समर्थन करेंगे और उम्मीद करते हैं कि जम्मू-कश्मीर उनके नेतृत्व में विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।मलिक ने डोडा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के गंजेय सिंह राणा को 4,538 मतों से हराया। मलिक ने इस सीट पर पूर्व मंत्रियों नेशनल कॉन्फ्रेंस के खालिद नजीब सुहरावर्दी और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी के अब्दुल मजीद वानी को भी शिकस्त दी। मलिक जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए जीत दर्ज करने वाले आप के पहले सदस्य बन गए।केजरीवाल ने कहा, ‘आप औपचारिक रूप से उमर के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन कर रही है और मुझे उम्मीद है कि उनकी सरकार मेहराज मलिक को जिम्मेदारी देगी ताकि वह न केवल डोडा के लिए काम कर सकें बल्कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपनी सेवाएं भी दे सकें।’ आप नेता ने कहा कि मलिक ने धर्म के नाम पर जीत हासिल नहीं की है, बल्कि उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क जैसे बुनियादी मुद्दों को उठाया है।उन्होंने कहा, ‘आम आदमी पार्टी डोडा और जम्मू-कश्मीर का विकास चाहती है…हम सांसद, विधायक, मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में नहीं हैं, बल्कि हम व्यवस्था के खिलाफ लंबे संघर्ष में हैं और लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए देश में एक अलग तरह की राजनीति शुरू करना चाहते हैं।’ मलिक को वोट देने के लिए लोगों को धन्यवाद देते हुए केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी की ऐतिहासिक जीत अगले 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर की स्थिति और इतिहास को बदल देगी।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    महाकुंभ भगदड़ में आ रही षड्यंत्र की बू, जांच के बाद जिम्मेदार होंगे शर्मिंदा

    February 4, 2025

    वोटिंग से पहले आप को सता रहा ये डर, झुग्गी बस्तियों में लगाईं टीमें

    February 4, 2025

    …जब लोकसभा में अखिलेश ने कहा- अगर यह बात गलत है तो मैं दे दूंगा इस्तीफा

    February 4, 2025

    आचार संहिता के उल्लंघन का मुझ पर केस दर्ज पर बिधूड़ी पर एक्शन ही नहीं: आतिशी 

    February 4, 2025

    कुंभ का पानी सबसे दूषित वाले बयान को लेकर जया बच्चन को गिरफ्तार करने की मांग

    February 4, 2025

    संसद में महाकुंभ पर रार…

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता….

    April 15, 2026

    दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कभी घोर नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में हुआ तेज़ी से विकास…..

    April 15, 2026

    कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी, सुकमा की बेटी लावण्या को मिली नई मुस्कान, मुख्यमंत्री ने दिया आशीर्वाद…..

    April 15, 2026

    समाज कल्याण की मजबूत ढाल: जशपुर में 82 हजार से अधिक हितग्राहियों तक पहुंच रही योजनाएं…..

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.