Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश»हरियाणा की जीत से मोहन यादव की रेटिंग में इजाफा, राष्ट्रीय नेता बनकर उभरे
    मध्यप्रदेश

    हरियाणा की जीत से मोहन यादव की रेटिंग में इजाफा, राष्ट्रीय नेता बनकर उभरे

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हरियाणा की जीत से मोहन यादव की रेटिंग में इजाफा, राष्ट्रीय नेता बनकर उभरे
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भोपाल ।   मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव अब राजनीति में अपना लोहा मनवाने वाले नेता बनकर उभरे हैं। उन्होंने हरियाणा में जिन सीटों पर प्रचार किया वहां जीत का औसत लगभग 75 फीसदी  से भी ज्यादा रहा। इसे देखते हुये पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। डा. यादव को हरियाणा में मुख्यमंत्री चुनने के लिये पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उनके साथ ही गृहमंत्री अमित शाह भी हरियाणा में पर्यवेक्षक बनाये गये है। मुख्यमंत्री की इस उपलब्धि से अब एकाएक उनके कद में इजाफा हुआ है। मध्यप्रदेश ही नहीं उन्होंने राष्ट्रीय नेता के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
    गौरतलब है कि हरियाण में भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाकर राजनीति में एक नया मुकाम हासिल किया है। भाजपा का चुनाव से  पहले मुख्यमंत्री बदलने का फार्मूला यहां बिल्कुल फिट बैठा है। जिसके चलते भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। पार्टी हाईकमान ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को हरियाणा में स्टार कैंपेनर की भूमिका सौंपी थी। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में जितनी भी सीटों पर पार्टी के लिये प्रचार किया वहां जीत का औसत 75 फीसदी से भी ज्यादा रहा है। जिससे मुख्यमंत्री डा. यादव ने राष्ट्रीय राजनीति में अपना एक मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री के जीत का स्ट्राईक रेट देखकर पार्टी हाईकमान भी गदगद है। जिसके चलते उन्हें अब गृहमंत्री अमित शाह के साथ हरियाणा में मुख्यमंत्री चुनने के लिये पर्यवेक्षक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां बता दें कि हरियाणा में गुटबाजी चरम पर है। इसके लिये राजनीति के माहिर गृहमंत्री अमित शाह के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को समन्वय बनाने का भार सौंपा गया है। मुख्यमंत्री डा. यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी से उनका कद बढ़ गया है। वैसे देखा जाये तो हरियाणा की जीत में मध्यप्रदेश का अहम रोल रहा है। जब हरियाणा में भाजपा के लिये कुछ नहीं था तो राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने वहां प्रभारी के रूप में भाजपा के लिये जमीन तैयार कर सरकार बनवाई। इसके बाद दूसरे चुनावों में मध्यप्रदेश से ही केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को प्रभारी बनाकर हरियाणा भेजा गया तो वहां फिर भाजपा ने गठबंधन सरकार बनाकर इतिहास रचा। अब तीसरी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने स्टार कैंपेनर के रूप में ताबडतोड प्रचार कर भाजपा के लिये जीत की बुनियाद रखी। जिसे देख पार्टी हाईकमान ने अब उन्हें ही मुख्यमंत्री चुनने की जिम्मेदारी भी सौंप दी। 

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 1 जून को रायगढ़ जिले में विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण….

    May 31, 2026

    गांवों में अमराई की परंपरा पुनर्जीवित करने की जरूरत: बृजमोहन अग्रवाल…..

    May 31, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: झील संरक्षण, पर्यटन और यातायात सुधार पर धामी सरकार का फोकस, भीमताल के पुनर्विकास हेतु 25.67 करोड़ रुपये की योजना तैयार…..

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026

    Uttarakhand News: आवासीय बालिका छात्रावास की छात्राओं संग CM धामी ने सुना ‘मन की बात’, बोले- आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के लिए प्रेरित करता है प्रधानमंत्री मोदी का संदेश…

    May 31, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.