Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»व्यापार»UPI लाइट: RBI ने बढ़ाई लिमिट, जानें इसका उपयोग और किसे होगा फायदा
    व्यापार

    UPI लाइट: RBI ने बढ़ाई लिमिट, जानें इसका उपयोग और किसे होगा फायदा

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    UPI लाइट: RBI ने बढ़ाई लिमिट, जानें इसका उपयोग और किसे होगा फायदा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रिजर्व बैंक ने डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशंस UPI लाइट की लिमिट बढ़ा दी है। अब इसे इस्तेमाल करना अधिक सुविधाजनक हो गया है। आइए जानते हैं कि यूपीआई लाइट क्या है, इसकी लिमिट कितनी बढ़ी है और लिमिट बढ़ने से किसे फायदा होगा।

    क्या है यूपीआई लाइट?

    यूपीआई लाइट UPI ऐप में एक ऑनलाइन वॉलेट है। इसे भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने पिन एंटर किए बिना पेमेंट करने की सुविधा के साथ पेश किया है। यूपीआई लाइट पेमेंट सिस्टम असल में बैंकिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल किए बगैर काम करता है। इसका इस्तेमाल अधिकतर लोग छोटी रकम की खरीदारी के लिए करते हैं। जैसे कि दूध, फल या फिर सब्जियां।

    यूपीआई लाइट कैसे काम करता है

    यूपीआई लाइट यूजर को सीधे अपने डिवाइस पर पैसे स्टोर करने की अनुमति देता है, जैसे कि आप जेब में पैसे लेकर घूमते हैं। इससे पेमेंट काफी आसान हो जाता है। साथ ही, हर ट्रांजैक्शन के लिए बैंक सर्वर तक पहुंचने की जरूरत नहीं रहती। इससे फीचर फोन यूजर को भी डिजिटल भुगतान सहूलियत मिलती है। साथ ही, यूपीआई लाइट वॉलेट यूज करने वालों के छोटी रकम का ट्रांजैक्शन सरल हो जाता है।

    UPI लाइट वॉलेट में 5 हजार बैलेंस

    यूपीआई लाइट वॉलेट में यूजर अब 5,000 रुपये तक का बैलेंस रख सकते हैं। यह सीमा पहले सिर्फ 2,000 रुपये थी। पहले प्रति ट्रांजैक्शन लिमिट भी काफी कम थी, सिर्फ 100 रुपये। लेकिन, अब इसे भी बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। आप बैलेंस खत्म होने पर लिंक्ड बैंक अकाउंट से वॉलेट को दोबारा भर सकते हैं। इससे आपके वॉलेट के दुरुपयोग की आशंका भी नहीं रहेगी।

    UPI123Pay पर पेमेंट लिमिट बढ़ी

    आरबीआई ने यूपीआई123पे पर पेमेंट लिमिट बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दी है, जो पहले सिर्फ 5 हजार रुपये थी। इससे खासकर उन लोगों को सहूलियत होगी, जो स्मार्टफोन के बजाय फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। ये लोग इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने पर भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं। उन्हें पेमेंट के लिए 4-6 अंकों का ट्रांजैक्शन पिन डालना होता है।

    UPI123Pay से कैसे कर सकते हैं पेमेंट

    यूपीआई 123पे को भारत के उन 40 करोड़ यूजर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फीचर फोन का इस्तेमाल करते हैं। इसके जरिए वे स्मार्टफोन या इंटरनेट कनेक्शन के बिना डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। यूजर *99# डायल करके, अपना बैंक चुनकर, डेबिट कार्ड डिटेल दर्ज करके और यूपीआई पिन बनाकर यूपीआई 123पे सेट कर सकते हैं। इससे इंटरनेट एक्सेस के बिना भी सुरक्षित लेनदेन किया जा सकता है।
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगे पर्यावरण बचाएं

    July 2, 2025

    बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 24, 2025

    बड़ी कंपनियों का नया खेला

    June 24, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 19, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 18, 2025

    गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

    June 17, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को तलाशने, तराशने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 93 करोड़ के कार्यों का किया भूमिपूजन, 4.68 करोड़ के नए विकास कार्यों की घोषणा की….

    August 29, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खेलों पर आधारित फोटो प्रदर्शनी और कॉफी टेबल बुक ‘हमारे खिलाड़ी’ का किया विमोचन…..

    August 29, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने अखिल भारतीय फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का किया शुभारंभ….

    August 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.