Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»टेस्ट करियर में विराट कोहली की नए रिकॉड्र्स बनाने की तैयारी
    खेल

    टेस्ट करियर में विराट कोहली की नए रिकॉड्र्स बनाने की तैयारी

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    टेस्ट करियर में विराट कोहली की नए रिकॉड्र्स बनाने की तैयारी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली एक ऐतिहासिक महारिकॉर्ड बना सकते हैं. इस महारिकॉर्ड को अभी तक भारत के केवल तीन बल्लेबाज ही बना पाए हैं. विराट कोहली अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 53 रन बना लेते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट में 9,000 रन पूरे करने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज होंगे. मौजूदा समय में खेलने वाले बल्लेबाजों में केवल जो रूट और स्टीव स्मिथ ही 9,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने में कामयाब रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जो रूट ने 12,664 रन और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ ने 9,685 रन बनाए हैं.

    विराट कोहली बन सकते हैं चौथे भारतीय
    अगर विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 53 रन बना लेते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने वाले सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सुनील गावस्कर के बाद चौथे बल्लेबाज होंगे. मौजूदा समय में खेलने वाले क्रिकेटरों में विराट कोहली ये रिकॉर्ड बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज होंगे. विराट कोहली ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 8,947 रन बनाए हैं. बता दें कि टेस्ट क्रिकेट में अभी तक सचिन तेंदुलकर ने दुनिया में सबसे ज्यादा 15,921 रन बनाए है.

    टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज

    1. 1. सचिन तेंदुलकर – 15,921 रन
    2. 2. राहुल द्रविड़ – 13,288 रन
    3. 3. सुनील गावस्कर – 10,122 रन
    4. 4. विराट कोहली – 8,947 रन

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाज

    1. 1. जो रूट (इंग्लैंड) – 12,664 रन
    2. 2. स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) – 9,685 रन
    3. 3. विराट कोहली (भारत) – 8,947 रन
    4. 4. केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) – 8,881 रन

    दुनिया में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज

    1. 1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 15,921 रन
    2. 2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,378 रन
    3. 3. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 13,289 रन
    4. 4. राहुल द्रविड़ (भारत) – 13,288 रन
    5. 5. जो रूट (इंग्लैंड) – 12,664 रन

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

    1. 1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 51 शतक
    2. 2. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 45 शतक
    3. 3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 41 शतक
    4. 4. कुमार संगकारा (श्रीलंका) – 38 शतक
    5. 5. राहुल द्रविड़ (भारत) – 36 शतक
    6. 6. जो रूट (इंग्लैंड) – 35 शतक
    7. 7. यूनिस खान (पाकिस्तान) – 34 शतक
    8. 8. सुनील गावस्कर (भारत) – 34 शतक
    9. 9. ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज) – 34 शतक
    10. 10. महेला जयवर्धने (श्रीलंका) – 34 शतक

    16 अक्टूबर से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज
    भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है. भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में बल्ले और गेंद के बीच तगड़ी लड़ाई देखने को मिलेगी. तीन मैचों की इस टेस्ट सीरीज में क्रिकेट के फैंस को रोमांच का ओवरडोज मिलना तय है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से 5 नवंबर तक तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. अगले साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल खेलने के लिए भारत को आने वाले 8 टेस्ट मैचों में से 5 मुकाबले जीतने की जरूरत है. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 3-0 से जीतनी होगी. भारत को इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कंगारू टीम के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में कम से कम दो मुकाबले जीतने ही होंगे. टीम इंडिया अगले 5 टेस्ट मैच जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अगले साल 11 जून से 15 जून तक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

    भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज शेड्यूल
    पहला टेस्ट मैच – 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे, बेंगलुरु
    दूसरा टेस्ट मैच – 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर, सुबह 9:30 बजे, पुणे
    तीसरा टेस्ट मैच – 1 नवंबर से 5 नवंबर, सुबह 9:30 बजे, मुंबई

    भारत का टेस्ट स्क्वाड
    रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज और आकाशदीप.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नोनी सुरक्षा योजना दे रही बेटियों के भविष्य को नई उम्मीद, आर्थिक सुरक्षा से कम हुई चिंता, पढ़ाई और विवाह जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों के लिए संबल बनी योजना….

    August 30, 2026

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया वृक्षारोपण….

    August 30, 2026

    अब धमाकों की नहीं, रेडियो की गूंज, दूरस्थ वनांचल छिंदनार के लोगों ने सुनी प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’…

    August 30, 2026

    महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिजों की नीलामी के लिए नवा रायपुर में कल होगा रोड शो का आयोजन…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.