Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, मार्क बाउचर को हटाकर महेला जयवर्धने को बनाया नया कोच
    खेल

    IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, मार्क बाउचर को हटाकर महेला जयवर्धने को बनाया नया कोच

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस में बड़ा बदलाव, मार्क बाउचर को हटाकर महेला जयवर्धने को बनाया नया कोच
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    IPL 2025 मेगा ऑक्शन से पहले लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस में बड़ा फेरबदल हो गया है. फ्रेंचाइजी ने अपने हेड कोच मार्क बाउचर को निकाल दिया है. बाउचर की जगह एक बार फिर टीम पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने की हेड कोच के रूप में वापसी हुई है. मुंबई इंडियंस ने रविवाक 13 अक्टूबर को जयवर्धने की वापसी का ऐलान किया. जयवर्धने इससे पहले 2017 से 2022 तक लगातार 6 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच थे, लेकिन पिछले दो सीजन से वो फ्रेंचाइजी के ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट की भूमिका निभा रहे थे.

    2023 सीजन में बाउचर की कमान में टीम का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
    मुंबई ने 2023 सीजन से पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज मार्क बाउचर को टीम की कमान सौंपी थी लेकिन उनके कार्यकाल में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था. खास तौर पर पिछले सीजन में तो हार्दिक पंड्या की वापसी और रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद हुए विवाद ने पूरे सीजन फ्रेंचाइजी को सुर्खियों में रखा. उस पर मैदान में टीम का लगातार खराब प्रदर्शन का नतीजा था कि टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर रही थी. इसके बाद से ही मुंबई इंडियंस के फैंस में बाउचर और हार्दिक के खिलाफ माहौल बना हुआ था.

    जयवर्धने का IPL में तीन बार चैंपियन बनाने का रिकॉर्ड
    अब मुंबई ने फिर से अपने अनुभवी कोच महेला जयवर्धने का रुख किया है, जो पिछले दो सीजन से दुनियाभर की अलग-अलग टी20 लीग में MI फ्रेंचाइजी को फैलाने और उनका काम-काज को संभाल रहे थे, जिसमें ILT20, SA20 और MLC में मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीमें शामिल हैं. जयवर्धने इससे पहले 2017 से लगातार 2022 सीजन तक IPL में मुंबई इंडियंस के हेड कोच रहे थे. इस दौरान उन्होंने टीम को 3 बार, 2017, 2019 और 2020, में IPL चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. जयवर्धने आने वाले सीजन से ही टीम की कमान संभालेंगे लेकिन उससे पहले रिटेंशन और फिर मेगा ऑक्शन की रणनीति तैयार करना उनके सामने पहला लक्ष्य होगा. सिर्फ जयवर्धने ही नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी में टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाजी कोच पार महाम्ब्रे की भी वापसी हुई है. टीम इंडिया में करीब ढाई साल तक राहुल द्रविड़ के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे पारस इससे पहले भी IPL के शुरुआती सालों में मुंबई के कोचिंग सेटअप का हिस्सा थे. वो अब मौजूदा बॉलिंग कोच लसिथ मलिंगा के साथ मिलकर काम करेंगे.

    हार्दिक पंड्या की कप्तानी पर उठे सवाल
    बाउचर की छुट्टी और जयवर्धने की वापसी ने फिर से फ्रेंचाइजी में सबसे बड़े सवाल को जिंदा कर दिया है. क्या बाउचर के बाद अब हार्दिक पंड्या से टीम की कप्तानी छिनेगी? पिछले सीजन में बाउचर के रहते हुए ही हार्दिक को कप्तान बनाया गया था लेकिन इससे बवाल ही मचा था. उसके बाद से रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया, जबकि रोहित के इस फॉर्मेट से संन्यास के बाद हार्दिक की बजाए सूर्यकुमार यादव को भारत का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. ऐसे में क्या फ्रेंचाइजी भी हार्दिक से कप्तानी छीनेगी? आने वाले दिनों में सिर्फ इस सवाल के जवाब पर ही सबकी नजरें रहेंगी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन….

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 33 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र शुभारंभ में हुए शामिल…..

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.