Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»Women’s T20 World Cup 2024: AUS से मिली हर से टीम IND की सेमीफाइनल की उम्मीदें टूटी
    खेल

    Women’s T20 World Cup 2024: AUS से मिली हर से टीम IND की सेमीफाइनल की उम्मीदें टूटी

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Women’s T20 World Cup 2024: AUS से मिली हर से टीम IND की सेमीफाइनल की उम्मीदें टूटी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Women's T20 World Cup 2024 में टीम इंडिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं. लीग स्टेज के अपने आखिरी करो या मरो के मैच में टीम इंडिया को मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर जीत की जरूरत थी. लेकिन वो इसमें नाकाम रही. शारजाह में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर (54 नाबाद) की जुझारू पारी के बावजूद टीम इंडिया को 9 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार ने टीम इंडिया की उम्मीदों को लगभग खत्म कर दिया. अब टीम इंडिया की सारी उम्मीदें पड़ोसी देश पाकिस्तान पर टिक गई हैं, जिसे आखिरी मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ना है. अगर पाकिस्तान यहां उलटफेर कर पाकिस्तान को हराती है तो टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

    आशा शोभना की चोट से टीम कमजोर हुई
    ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मैच में अपनी स्टार कप्तान एलिसा हीली के बिना उतरी थी, जो भारत के लिए अच्छी खबर थी लेकिन टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन के बाद अपनी लेग स्पिनर आशा शोभना को चोट के कारण गंवा दिया, जो बुरी खबर साबित हुई. हालांकि आशा की जगह टीम में आई राधा यादव ने फील्डिंग और बॉलिंग से निराश नहीं किया. उन्होंने तीसरे ओवर में ही रेणुका सिंह की गेंद पर ओपनर बेथ मूनी का शानदार कैच लपक लिया. अगली ही गेंद पर रेणुका ने दूसरा विकेट भी गिरा दिया.

    ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 151 रन
    यहां पर भारत के पास दबाव बनाने का मौका था लेकिन ग्रेस हैरिस (40) और कप्तान ताहलिया मैक्ग्रा (32) के बीच 62 रन की साझेदारी हो गई, जिसने ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई.टीम इंडिया ने इन दोनों के विकेट हासिल किए लेकिन फिर दिग्गज ऑलराउंडर एलिस पैरी (32) आफत बन गईं और उन्होंने रनों की रफ्तार बढ़ाते हुए टीम को 130 रन के पार पहुंचा दिया. आखिर में एनाबेल सदरलैंड (10) और फीबी लिचफील्ड (15) ने छोटी लेकिन तेज पारियां खेलकर टीम को 151 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. टीम इंडिया के लिए रेणुका सिंह और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट झटके.

    टीम इंडिया की शुरुआत लड़खड़ाई
    टीम इंडिया के लिए शेफाली वर्मा (20) ने आते ही कुछ बेहतरीन शॉट लगाए लेकिन इसी तेजी की कोशिश में एक बड़ा शॉट सही से लगा नहीं और चौथे ओवर में ही वो आउट हो गईं. वहीं स्मृति मंधाना (6) का इस वर्ल्ड कप में खराब दौर जारी रहा और एक बार फिर वो सस्ते में आउट हो गईं. पिछले कई मैच में टीम इंडिया को बचाने वाली जेमिमा रॉड्रिग्ज (16) भी इस बार कुछ खास नहीं कर सकीं और इस तरह 7 ओवर में सिर्फ 47 रन तक भारत के 3 विकेट गिर गए थे. ऐसे वक्त में कप्तान हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा ने पारी को संभाला.

    धीमी साझेदारी के बावजूद टीम इंडिया ने 100 रन के पार पहुंचाई
    हालांकि दोनों की साझेदारी काफी धीमी रही, जिसमें खास तौर पर कप्तान कौर का बल्ला बाउंड्री बटोरने में नाकाम रहा. दीप्ति ने जरूर कुछ चौके बटोरे और टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया लेकिन यहीं पर भारत को दोहरा झटका लगा. पहले दीप्ति (29) आउट हुईं और फिर ऋचा घोष 17वें ओवर में रन आउट हो गईं. इस पूरे ओवर में सिर्फ 1 रन आया और ये भारत पर भारी पड़ा. कप्तान कौर और पूजा वस्त्राकर के बीच आखिरी ओवर में 18 गेंदों में 28 रन की तेज साझेदारी ने जीत की उम्मीद जगाई लेकिन आखिरी ओवर में एनाबेल सदरलैंड ने 3 विकेट समेत कुल 4 शिकार करते हुए भारत की हार पर मुहर लगाई. टीम इंडिया 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी.

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन….

    June 15, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा 33 प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों के बुनियादी प्रशिक्षण सत्र शुभारंभ में हुए शामिल…..

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, जैविक और पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश…

    June 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.