Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»SpaceX ने सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास, 7 मिनट बाद लॉन्च पैड पर सफलतापूर्वक लौटा; देखें VIDEO…
    विदेश

    SpaceX ने सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास, 7 मिनट बाद लॉन्च पैड पर सफलतापूर्वक लौटा; देखें VIDEO…

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    SpaceX ने सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास, 7 मिनट बाद लॉन्च पैड पर सफलतापूर्वक लौटा; देखें VIDEO…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रविवार को दुनिया के सबसे ताकतवर स्टारशिप रॉकेट ने पांचवीं सफल उड़ान भरी।

    इससे पहले इसके चार टेस्ट भी कामयाब रहे हैं। अरबपति कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने इसे मैक्सिको की सीमा के पास टेक्सास से लॉन्च किया।

    प्रक्षेपण के दौरान अंतरिक्ष में गए सुपर हेवी बूस्टर को प्रक्षेपण स्थल पर वापस लाकर टॉवर पर उतारा गया। स्पेसएक्स ने सफल प्रक्षेपण के बाद कहा कि यह इंजीनियरिंग इतिहास के लिए एक बड़ा दिन है।

    स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किए इस शक्तिशाली स्टारशिप की लंबाई 400 फुट (121 मीटर) है। यह अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है।

    इसे मैक्सिको की सीमा के निकट टेक्सास के दक्षिणी सिरे से प्रक्षेपित किया। फ्लाइट 5 नामक यह मिशन भारतीय समयानुसार शाम 5:54 बजे लॉन्च पैड से उड़ा।

    उड़ान के लगभग ढाई मिनट बाद सुपर हैवी बूस्टर योजनानुसार स्टारशिप के ऊपरी चरण से अलग हो गया। इसके बाद अलग हुए हिस्से की पृथ्वी के वायुमंडल में दोबारा एंट्री कराकर हिंद महासागर में कंट्रोल्ड लैंडिंग कराई गई।

    इस दौरान यान की रफ्तार 26000 किलोमीटर प्रति घंटे थी और तापमान 1430°C तक पहुंच गया था।

    Mechazilla has caught the Super Heavy booster! pic.twitter.com/6R5YatSVJX

    — SpaceX (@SpaceX) October 13, 2024

    वहीं, उड़ान के बाद 6 मिनट और 37 सेकंड पर बूस्टर को वापस उसी पैड पर उतारा जहां से उसने उड़ान भरी थी। यह अपने आप में अद्भुत उपलब्धि है।

    इस वीडियो को लाइव स्ट्रीम देखने वाले स्पेसएक्स कर्मचारियों और दुनिया भर के अंतरिक्ष उत्साही लोगों ने जोरदार तालियों से स्वागत किया।

    प्रक्षेपण टॉवर पर धातु की विशाल छड़ें लगी थीं, जिन्हें ‘चॉपस्टिक’ कहा जाता है। स्टारशिप में 33 रैप्टर इंजन लगे है। कैलिफोर्निया के हॉथोर्न स्थित स्पेसएक्स मुख्यालय से स्पेसएक्स ने कहा, ‘‘यह इंजीनियरिंग इतिहास के क्षेत्र में एक बड़ा दिन है।’’

    स्पेसएक्स ने कहा कि बूस्टर और प्रक्षेपण टॉवर दोनों को अच्छी और स्थिर स्थिति में होना चाहिए, नहीं तो इसका नतीजा पिछले प्रक्षेपण की तरह ही होता।

    इस प्रक्षेपण के दौरान अंतरिक्ष में गए सुपर हेवी बूस्टर को प्रक्षेपण स्थल पर वापस लाकर टॉवर पर उतारा गया।

    The post SpaceX ने सबसे शक्तिशाली रॉकेट लॉन्च कर रचा इतिहास, 7 मिनट बाद लॉन्च पैड पर सफलतापूर्वक लौटा; देखें VIDEO… appeared first on .

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन, विकास और सुरक्षा के संकल्प के साथ बढ़ रहे हैं आगे: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 25, 2026

    नगरीय निकायों को होली के पहले वेतन के लिए चुंगी क्षतिपूर्ति मद से 51.71 करोड़ रुपये का आबंटन….

    February 25, 2026

    व्यवसायी के तौर पर पहचान बना रहीं हैं रेणुबाला: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के माध्यम से महिलाएं हो रहीं हैं आत्मनिर्भर…

    February 25, 2026

    Uttarakhand News: धर्मांतरण विरोधी कानून से लेकर महिला सशक्तिकरण तक, सीएम धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, कहा- पुण्यभूमि को हर तरह से सुरक्षित रखने का किया प्रयास…..

    February 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.