Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»धर्म»अंगूठी पहनने का है बहुत शौक, ज्यादा अंगूठियां दे सकती हैं अशुभ परिणाम, किस उम्र से धारण करें रत्न?
    धर्म

    अंगूठी पहनने का है बहुत शौक, ज्यादा अंगूठियां दे सकती हैं अशुभ परिणाम, किस उम्र से धारण करें रत्न?

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंगूठी पहनने का है बहुत शौक, ज्यादा अंगूठियां दे सकती हैं अशुभ परिणाम, किस उम्र से धारण करें रत्न?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     कई लोग अपने हाथों में एक या दो अंगूठी पहनते हैं. इनमें से कई बार एक सगाई की हो सकती है और दूसरी किसी ग्रह को शांत करने या शुभ परिणाम के लिए किसी विशेष रत्न की हो सकती है. लेकिन, आपने कई ऐसे लोग भी देखे होंगे जिनकी हाथों की उंगलियां अंगूठियों से भरी होती हैं. एक ही हाथ में कई सारे रत्नों से जड़ी अंगूठी साफ तौर पर दिखाई देती हैं और कई लोग विशेष नग या सोना चांदी से बनी अंगूठी भी बहुत सारी पहनने का शौक रखते हैं.

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि, रत्न शास्त्र में सिर्फ रत्न जड़ित अंगूठियों के बारे में ही जानकारी नहीं दी गई है. बल्कि इस बात का उल्लेख भी मिलता है कि हाथ में कितनी अंगूठी पहनना चाहिए. क्योंकि, अंगूठी की संख्या से भी शुभ-अशुभ परिणाम मिल सकते हैं. आइए जानते हैं इनकी सही संख्या और परिणामों के बारे में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

    कितनी अंगूठियां पहनना चाहिए?
    रत्न शास्त्र में अंगूठियों को पहनने संबंधित कई बातों का उल्लेख मिलता है, जिसके अनुसार 14 वर्ष से पहले के किसी भी बच्चे को रत्न धारण करने की मनाही होती है. इसके पीछे का कारण बच्चों द्वारा रत्न की शुद्धता ना बनाए रख पाना है. इसके अलावा किसी बीमार व्यक्ति को भी रत्न धारण करना वर्जित माना गया है.

    पुरुषों को पहनना चाहिए सिर्फ इतनी अंगूठी
    रत्न शास्त्र के अनुसार, पुरुषों को अपने हाथ में सिर्फ एक या अधिक से अधिक दो अंगूठी ही धारण करना चाहिए. इससे आपके काम हमेशा बनेंगे और आपको भाग्य का साथ भी मिलेगा और तरक्की भी खूब होगी. लेकिन, जब आप दो से अधिक अंगूठी पहनते हैं तो आपके काम बिगड़ने लगेंगे और आपको किसी भी कार्य में असफलता का सामना भी करना पड़ सकता है.

    महिलाओं के एक हाथ में हों इतनी अंगूठियां
    वहीं यदि बात करें महिलाओं की तो रत्न शास्त्र में इनके लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं, जिसके अनुसार इनके द्वारा तीन अंगूठी पहनना शुभ माना गया है. हालांकि, ध्यान रहे कभी भी आप अपने एक ही हाथ में तीन अंगूठियों को ना पहनें क्योंकि ऐसा करना भी आपके लिए अशुभ फल दे सकता है. इसलिए एक हाथ में दो या एक और अन्य दूसरे हाथ में अंगूठी पहनना चाहिए. इससे आपको कभी भी रत्न दोष या ग्रह दोष का सामना नहीं करना पड़ेगा.
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    आज का राशिफल 2 जुलाई 2025

    July 2, 2025

    आज का राशिफल 1 जुलाई 2025

    July 1, 2025

    आज का राशिफल 28 जून 2025

    June 28, 2025

    आज का राशिफल 25 जून 2025

    June 25, 2025

    आज का राशिफल 24 जून 2025

    June 24, 2025

    आज का राशिफल 23 जून 2025

    June 23, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में भीषण गर्मी का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    April 26, 2026

    फॉरेस्ट रिजर्व में शादी को लेकर विवादों में कैबिनेट मंत्री, सामने आकर दी सफाई, वन निदेशक पर फोड़ा ठीकरा

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.