Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»मनोरंजन»सदमे में बॉलीवुड, सलमान खान ने कैंसिल की बिग बॉस की शूटिंग; जीशान सिद्दीकी से मिले
    मनोरंजन

    सदमे में बॉलीवुड, सलमान खान ने कैंसिल की बिग बॉस की शूटिंग; जीशान सिद्दीकी से मिले

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सदमे में बॉलीवुड, सलमान खान ने कैंसिल की बिग बॉस की शूटिंग; जीशान सिद्दीकी से मिले
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मुंबई। राकांपा के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी के निधन की खबर मिलने के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने बिग बॉस 18 की शूटिंग रद कर दी और वह रात में ही लीलावती अस्पताल पहुंच गए।

    सलमान खान के अलावा सीएम शिंदे, अजित पवार और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बाबा सिद्दीकी के परिवार से मिलने लीलावती अस्पताल पहुंचे। बाबा सिद्दीकी का मुंबई की राजनीति से लेकर बॉलीवुड में दबदबा रहता था। उनकी इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा रहता था।

    इफ्तार पार्टी के लिए थे मशहूर
    बाबा सिद्दीकी मुंबई के सिने जगत में भी काफी लोकप्रिय रहे हैं। रमजान के दिनों में उनके द्वारा आयोजित होनेवाली इफ्तार पार्टियों में सलमान खान, शाह रुख खान और आमिर खान जैसे अभिनेताओं की उपस्थिति दर्ज की जाती रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में बाबा सिद्दीकी को अजीत पवार के प्रमुख रणनीतिकारों के रूप में देख जा रहा था।

    बाबा सिद्दीकी के राजनीतिक करियर की बात करें तो वह बांद्रा पश्चिम से 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रहे। उन्होंने 2004 से 2008 के दौरान खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली।

    तीन शूटरों ने छह गोलियां मारीं
    बाबा सिद्दीकी पर उनके पुत्र के कार्यालय के बाहर ही शनिवार रात लगभग 9.30 बजे मोटर साइकिल से आए तीन शूटरों ने छह गोलियां मारीं। घायलावस्था में बाबा सिद्दीकी को निकट के लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो शूटरों में से एक हरियाणा तो दूसरा उत्तर प्रदेश का बताया जा रहा है। आरोपितों के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस इस घटना के पीछे लारेंस बिश्नोई गैंग पर शक जता रही है।

    बता दें कि बाबा सिद्दीकी ने अपना पूरा राजनीतिक जीवन (करीब 48 साल) कांग्रेस पार्टी में गुजारा। लेकिन इसी वर्ष उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी। उनके विधायक पुत्र जीशान सिद्दीकी के भी जल्दी ही राकांपा में शामिल होकर अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना है।

    फरवरी में छोड़ी थी कांग्रेस
    सिद्दीकी इसी साल फरवरी में कांग्रेस से राकांपा में शामिल हुए थे। वे करीब 48 साल तक कांग्रेस से जुड़े रहे। वे 1977 में अपने छात्र जीवन में ही कांग्रेस पार्टी से जुड़ गए थे। वह 1999, 2004 और 2009 में तीन बार बांद्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रहे। उनके बेटे जीशान सिद्दीकी बांद्रा पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से अभी कांग्रेस के विधायक हैं।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल: एक यादगार सफर पर स्मृति ईरानी, एकता कपूर और अमर उपाध्याय की भावुक यादें

    July 3, 2025

    बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

    May 24, 2025

    एजाज खान पर महिला अभिनेत्री ने लगाया रेप का आरोप, दर्ज हुआ केस

    May 5, 2025

    आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप को फिर हुआ ब्रेस्ट कैंसर

    April 7, 2025

    दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 की उम्र में निधन

    April 4, 2025

    मुंबई-नागपुर हाइवे पर सोनू सूद की पत्नी का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में कराया गया भर्ती

    March 25, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में भीषण गर्मी का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    April 26, 2026

    फॉरेस्ट रिजर्व में शादी को लेकर विवादों में कैबिनेट मंत्री, सामने आकर दी सफाई, वन निदेशक पर फोड़ा ठीकरा

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.