Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»बिहार में ठंड के स्वागत के लिए हो जाइये रेडी, इस समय से होने लगेगा सर्दी का अहसास
    राज्य

    बिहार में ठंड के स्वागत के लिए हो जाइये रेडी, इस समय से होने लगेगा सर्दी का अहसास

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहार में ठंड के स्वागत के लिए हो जाइये रेडी, इस समय से होने लगेगा सर्दी का अहसास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पटना. बिहार में मौसम का मिजाज अब बदलता जा रहा है और बारिश के दिन बीत गए हैं और अब हल्की ठंड का अहसास भी रात में होने लगी है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आने वाले 2 से 3 सप्ताह में प्रदेश में पछुआ हवा का प्रवेश पूरे तरीके से हो जाएगी जिसके कारण ठंड का अनुभव होने लगेगा. इस दौरान रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी. हालांकि, दिन के तापमान में थोड़ी बढ़त बढ़ोतरी हो सकती है जिसके कारण लोग उमस से भी परेशान हो सकते हैं.

    दरअसल, बिहार के निचले इलाकों से पश्चिमी हवा अब ऊपर की ओर बढ़ रही है जिसके कारण धीरे-धीरे तापमान में कमी आने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि दीपावली और छठ महापर्व के आसपास अच्छी ठंड की शुरुआत हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अभी किसी भी तरह की मौसमी गतिविधियां नहीं है जिसके कारण मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन कई जिलों में बादल छाए रहेंगे. हालांकि, बारिश का कोई पूर्वानुमान नहीं है और बिहार के सभी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की के आसार हैं.

    18 अक्टूबर को इन जिलों में बारिश
    बिहार में इस दौरान दिन में दिन के तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं, रात के तापमान में गिरावट आएगी. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले 18 अक्टूबर के लिए 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार, 18 अक्टूबर को मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, भागलपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, जमुई, मुंगेर और बांका जिले में एक या दो स्थानों पर बारिश की संभावना व्यक्त की गई है .

    बिहार के विभिन्न शहरों का तापमान
    वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान अगर तापमान की बात करें तो सबसे अधिक बांका जिले में 34.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. विभिन्न शहरों के तापमान पर नजर डालें तो मोतिहारी में 34.2 डिग्री सेल्सियस, कटिहार और नालंदा में 34 डिग्री सेल्सियस, शेखपुरा में 33.4 डिग्री सेल्सियस, मधुबनी में 33.1 डिग्री, अररिया में 33.1 डिग्री, पश्चिम चंपारण और भागलपुर में 33 डिग्री, जमुई में 32.8 डिग्री, बेगूसराय में 32.5 डिग्री, छपरा में 32.3 डिग्री, गया में 32.4 डिग्री और समस्तीपुर में 31.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

    आज किसी जिले में बारिश नहीं होगी
    बिहार में अब ठंड की एंट्री की तैयारी के बीच आज प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है. सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान दिन के तापमान में सामान्य से 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी.
     

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    देहरादून में भीषण गर्मी का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    April 26, 2026

    फॉरेस्ट रिजर्व में शादी को लेकर विवादों में कैबिनेट मंत्री, सामने आकर दी सफाई, वन निदेशक पर फोड़ा ठीकरा

    April 26, 2026

    Uttarakhand: चिपको आंदोलन नेत्री बचनी देवी का 100 वर्ष की उम्र में निधन, अदवाणी के जंगलों को बचाया था

    April 26, 2026

    Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां एपिसोड, कहा- इससे मिलती है आगे बढ़ने की प्रेरणा

    April 26, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    देहरादून में भीषण गर्मी का असर, 27 अप्रैल को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

    April 27, 2026

    छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद….

    April 26, 2026

    देहरादून में भीषण गर्मी के चलते कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

    April 26, 2026

    फॉरेस्ट रिजर्व में शादी को लेकर विवादों में कैबिनेट मंत्री, सामने आकर दी सफाई, वन निदेशक पर फोड़ा ठीकरा

    April 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.