Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»विदेश»इजरायल के उप प्रवक्ता ने भारत को इजरायल का विश्वसनीय साथी बताया 
    विदेश

    इजरायल के उप प्रवक्ता ने भारत को इजरायल का विश्वसनीय साथी बताया 

    News DeskBy News DeskOctober 13, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    इजरायल के उप प्रवक्ता ने भारत को इजरायल का विश्वसनीय साथी बताया 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    येरुशलम। इजरायल और ईरान के बीच के विवाद ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस विवाद में कई महत्वपूर्ण खिलाड़ी निकलकर सामने आए। जिनमें से एक भारत है। हाल ही में इजरायल के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता एलेक्स गैंडलर ने भारत को इजरायल का अहम और विश्वसनीय साथी बताया। इस बयान ने भारत की पश्चिम एशिया में संभावित मध्यस्थ भूमिका की कयासों को और मजबूत कर दिया। एलेक्स ने कहा कि भारत और इजरायल के बीच न केवल सरकारी स्तर पर बल्कि लोगों के स्तर पर भी रिश्तें मजबूत हैं। इजरायल भारत को एक ऐसी आवाज के रूप में देखता है जो पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण है। इस समय की चुनौतियों के बीच शांति स्थापित करने में मदद कर सकती है। ईरान एक असफल देश है जिसकी अर्थव्यवस्था पूरी तरह से तबाह हो चुकी है। उसकी सेना निष्क्रिय हो चुकी। इजरायल ने कहा कि भारत जैसे देश ईरान को इस दिशा में सोचने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं। पश्चिम एशिया में भारत को हमेशा से ही एक न्यूट्रल  और प्रभावी आवाज के रूप में देखा जाता है। भारत ने कई बार इन दोनों देशों के बीच शांति स्थापित करने की कोशिश की है। अब इजरायल भी भारत को एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका में देखने लगा है। भारत की भौगोलिक स्थिति और बड़ी वैश्विक शक्ति के चलते पश्चिम एशिया में उसकी भूमिका हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है। भारत और ईरान व इजरायल दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं। जहां एक तरफ भारत का ईरान के साथ सांस्कृतिक रिश्ता है तो दूसरी तरफ इजरायल के साथ रक्षा और तकनीकी साझेदारी भी महत्वपूर्ण है। भारत ने हमेशा से हमेशा से ही दोनों देशों के बीच संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। यही वजह है कि पश्चिम एशिया के इतने बड़े विवाद में भारत को एक प्रमुख मध्यस्थ के रूप में देखा जा रहा है। लेकिन ये इतना आसान भी नहीं रहने वाला है। दोनों देश युद्ध के मुहाने पर खड़े हैं। इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने तो यहां तक कहा कि ईरान पर उसकी ओर से किया जाने वाला हमला घातक और चौंकाने वाला होगा। गैलेंट ने कहा कि हाल में ईरान द्वारा किये गये मिसाइल हमले का कड़ा जवाब दिया जायेगा। गैलेंट के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजराइली हमले से ईरान सकते में आ जाएगा। कोई विवरण दिए बिना रक्षा मंत्री ने कहा कि वे समझ नहीं पाएंगे कि क्या हुआ और कैसे हुआ। पिछले सप्ताह ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    पूर्व पीएम किशिदा पर हमला करने वाले आरोपी ने हत्या के आरोप से किया इनकार

    February 4, 2025

    अमेरिका से 205 भारतीयों को मिलिट्री विमान से वापस भेजा गया, ट्रंप सरकार ने की सख्त कार्रवाई

    February 4, 2025

    ब्रिबी द्वीप में शार्क के हमले से महिला की मौत, तैरते समय आई गंभीर चोटें

    February 4, 2025

    अफ्रीका में शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग, हिंदू छात्र का कलावा काटने पर बवाल

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    इतिहास, संस्कृति और स्वदेशी से आत्मनिर्भरता तक—‘मन की बात’ में देश की विकास यात्रा के विविध आयामों पर प्रधानमंत्री का प्रेरक संदेश…..

    August 30, 2026

    नेपाल में बाढ़ के बाद भारतीय नागरिकों के लापता होने पर मंत्री राजेश अग्रवाल चिंतित, अंबिकापुर की डॉ. मीना गुप्ता की सुरक्षित वापसी के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के संपर्क में हैं अधिकारी…..

    August 30, 2026

    रंग-तरंग में सजेगा छत्तीसगढ़ का लोक-संगीत, संस्कृति और आधुनिक सुरों का संगम….

    August 30, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका से एम्स के कार्यपालक निदेशक ने की सौजन्य मुलाक़ात…..

    August 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.