Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»हॉर्न बजाने पर विवाद, सिपाही और युवक पर गोली चलने से फैली सनसनी
    राज्य

    हॉर्न बजाने पर विवाद, सिपाही और युवक पर गोली चलने से फैली सनसनी

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हॉर्न बजाने पर विवाद, सिपाही और युवक पर गोली चलने से फैली सनसनी
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    जहानाबाद के सिकरिया थाना क्षेत्र के सिकरिया विद्यालय के समीप शुक्रवार की रात मोटरसाइकिल का हॉर्न बजाने को लेकर दो युवकों को गोली मार दी गई, जिसमें एक सिपाही बताया जाता है। गंभीर अवस्था में दोनों को सदर अस्पताल लाया गया।

    जहां से विशेष इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्गा पूजा का मेला घूम कर जहानाबाद से एक ही मोटरसाइकिल से विक्की कुमार उर्फ गौरव और पिंटू कुमार अपने घर थाना क्षेत्र के बिस्टौल लौट रहे थे। इसी बीच स्कूल के समीप वे लोगों मोटरसाइकिल का हार्न बजाने लगे। पास में हीं पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला गुंजन कुमार अपने साथियों के साथ मौजूद था।

    उसने मोटरसाइकिल सवार युवकों को हॉर्न बजाने से मना किया। इस पर विवाद हो गया। इतने में गुंजन कुमार द्वारा बाइक सवार दोनों युवको को गोली मार दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुंजन कुमार अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके विरुद्ध पहले से भी कई मामले चल रहे हैं।

    अपनी दबंगता दिखाने के लिए उसने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस गुंजन और उसके साथियों की तलाशी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। इस संबंध में बताया जाता है कि जख्मी विक्की कुमार उर्फ गौरव नालंदा जिले के किसी थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत है। दशहरा में छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था और दोस्त के साथ मेला घूमने गया था। इसी दौरान इस घटना को अंजाम दिया गया। सरेराह घटित इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

    अरवल में 20 लोग गिरफ्तार

    पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले की पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र में समकालीन छापेमारी अभियान चलाकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें तीन वारंटी व दो पोक्सो एक्ट के अभियुक्त समेत शराब मामले के आरोपित शामिल हैं।

    गिरफ्तार लोगों में प्रमोद राजवंशी बालगढ़, धनंजय सिंह दोरा, मंगलेश्वर रामपुरवैना, अंतूराम बालगढ़, जमुना यादव महावीरगंज, सलमान अंसारी बेलखारा, रामबाबू चौधरी सनतावन बिगहा, विनोद चौधरी मदन सिंह टोला, बाल्मीकि कुमार बेलदारी बिगहा, शिवमंझी मेदनीपुर, कृष्ण मांझी झुनाठी,प्रयाग कुमार आजाद नगर, संतोष कुमार आजाद नगर, सुरेश मांझी आजाद बिगहा, छोटू मांझी कुर्था मुसहरी, अमरजीत मांझी कुर्था मुसहरी, संजय यादव कैथा लोदीपुर, छोटू यादव मानिकपुर, मंटू मांझी आजाद नगर शामिल हैं।

    इसके अलावा पुलिस ने 41 लीटर देसी महुआ शराब जब्त किया है। 6100 लीटर जावा महुआ भी विनष्ट किया है। एसपी ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी थाना अध्यक्ष को अपने-अपने थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाने को निर्देशित किया गया है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026

    जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना, छत्तीसगढ़ राज्य में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना 01 मई से 30 मई 2026 तक…..

    April 11, 2026

    खारंग नदी क्षेत्र में हादसे पर प्रशासन सख्त, अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई, ट्रैक्टर पलटने की घटना की जांच पूरी, अवैध रेत उत्खनन पर कड़ी निगरानी….

    April 11, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    जिला चिकित्सालय बेमेतरा का डायलिसिस यूनिट बनी किडनी रोगियों की जीवनरेखा

    April 12, 2026

    सुप्रसिद्ध गायिका पद्मविभूषण आशा भोसले के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने व्यक्त किया शोक…..

    April 12, 2026

    रायगढ़ के समग्र विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने 9 प्रमुख परियोजनाओं का किया निरीक्षण…

    April 12, 2026

    कोतरा रोड दुग्ध डेयरी क्षेत्र में बनेगा आधुनिक ऑक्सीजोन, नागरिकों को मिलेगा हरित व बहुउद्देशीय सुविधा केंद्र, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से 7.86 करोड़ रुपए की स्वीकृति, स्थल का किया निरीक्षण…..

    April 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.