Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»खेल»सचिन के महारिकॉर्ड के पास पहुंचे जो रूट, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?
    खेल

    सचिन के महारिकॉर्ड के पास पहुंचे जो रूट, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सचिन के महारिकॉर्ड के पास पहुंचे जो रूट, क्या बनेगा नया रिकॉर्ड?
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंग्लैंड के स्टार टेस्ट बल्लेबाज जो रूट इन दिनों रनों और शतकों की आग उगल रहे हैं. जो रूट ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 262 रन की पारी खेलकर सनसनी मचा दी. जो रूट के टेस्ट करियर का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा. जो रूट अभी तक 147 टेस्ट मैचों की 268 पारियों में 51.47 की बेहतरीन औसत से 12,664 रन बना चुके हैं. जो रूट अभी तक टेस्ट क्रिकेट में 35 शतक और 64 अर्धशतक जड़ चुके हैं.

    2020 से अब तक 5305 रन और 18 शतक
    जो रूट ने साल 2020 से लेकर अभी तक कुल 58 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 56.43 की धमाकेदार औसत से 5305 रन बनाए हैं. जो रूट ने साल 2020 से लेकर अभी तक 18 शतक और 19 अर्धशतक जमाए हैं. जो रूट जिस रफ्तार के साथ टेस्ट क्रिकेट में तबाही मचा रहे हैं, उसे देखते हुए वह अगले 3 साल में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 15,921 टेस्ट रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. जो रूट अभी 33 साल के ही हैं. फिटनेस को देखते हुए जो रूट 37 से 38 साल की उम्र तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं.

    • साल 2020 से लेकर अभी तक जो रूट का सफर
    • साल 2020 – 464 टेस्ट रन, 0 शतक
    • साल 2021 – 1708 टेस्ट रन, 6 शतक
    • साल 2022 – 1098 टेस्ट रन, 5 शतक
    • साल 2023 – 787 टेस्ट रन, 2 शतक
    • साल 2024 – 1248 टेस्ट रन, 5 शतक

    15,921 टेस्ट रन के रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 3,257 रन दूर
    इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट काफी खेलती है, जिससे जो रूट को 15,921 टेस्ट रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए अधिक से अधिक मौके मिलेंगे. जो रूट अभी तक 147 टेस्ट मैचों की 268 पारियों में 51.47 की बेहतरीन औसत से 12,664 रन बना चुके हैं. जो रूट फिलहाल सचिन तेंदुलकर के 15,921 टेस्ट रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 3,257 रन ही दूर हैं. जो रूट अगले 3 साल में बड़ी आसानी से यह टास्क पूरा करते हुए नजर आ रहे हैं.

    बेहद करीब पहुंचे जो रूट
    जो रूट ने दिसंबर 2020 तक टेस्ट क्रिकेट में 7359 रन बना लिए थे और उनके नाम पर 17 शतक दर्ज थे. जनवरी 2021 से लेकर अभी तक जो रूट ने जिस रफ्तार के साथ 4,841 टेस्ट रन और 18 टेस्ट शतक जड़े हैं, उससे पता चलता हैं कि उनमें अगले 3 साल में सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की काबिलियत है. जो रूट अभी सिर्फ 33 साल के ही हैं और वह सचिन तेंदुलकर के 15,921 टेस्ट रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 3,257 रन ही दूर रह गए हैं. जो रूट ने साल 2012 में नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था. तब किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि ये बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के टेस्ट शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ने का दावेदार बन जाएगा.

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
    1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 15,921 रन
    2. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 13,378 रन
    3. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 13,289 रन
    4. राहुल द्रविड़ (भारत) – 13,288 रन
    5. जो रूट (इंग्लैंड) – 12,664 रन

    सचिन का वर्ल्ड रिकॉर्ड बेहद खास
    भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के दौरान वनडे में 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे में 49 शतक और टेस्ट में 51 शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सचिन तेंदुलकर के नाम 100 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं.

    टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
    1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 51 शतक
    2. जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका) – 45 शतक
    3. रिकी पोटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 41 शतक
    4. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 38 शतक
    5. राहुल द्रविड़ (भारत) – 36 शतक
    6. जो रूट (इंग्लैंड) – 35 शतक

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका, 94 रन दूर

    February 4, 2025

    वरुण चक्रवर्ती को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मिली जगह, T20 सीरीज में किया था शानदार प्रदर्शन

    February 4, 2025

    जसप्रीत बुमराह फिट नहीं, भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर

    February 4, 2025

    भारत-इंग्लैंड पहला वनडे 6 फरवरी को नागपुर में, पिच की कैसी होगी चुनौती?

    February 4, 2025

    RCB के कप्तान के सवाल पर टीम का बड़ा बयान, क्या विराट कोहली वापस करेंगे कमान?

    February 4, 2025

    श्रीलंकाई क्रिकेट स्टार दिमुथ करुणारत्ने ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा, 150वां मैच होगा आखिरी

    February 4, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल कवर्धा के जानकी वन धाम शिवालय में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में हुए शामिल…..

    April 13, 2026

    करोड़ों की लागत से बदल रहा पुसौर का स्वरूप- वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी….

    April 13, 2026

    8 कार्यों के लिए 1.99 करोड़ स्वीकृत : उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृति आदेश जारी….

    April 13, 2026

    महिला आरक्षण से आधी आबादी को मिलेगा उनका पूरा हक, निर्णय प्रक्रिया में बढ़ेगी भागीदारी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.