Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The DonThe Don
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    The DonThe Don
    Home»राज्य»मध्यप्रदेश» भोपाल में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया शस्त्र पूजन, कहा….. 
    मध्यप्रदेश

     भोपाल में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया शस्त्र पूजन, कहा….. 

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
     भोपाल में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने किया शस्त्र पूजन, कहा….. 
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    राजधानी भोपाल में विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन, नेहरू नगर में परम्परागत तरीके से शस्त्र पूजन का कार्यक्रम विधिवत रूप से सम्पन्न हुआ। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, महापौर मालती रॉय, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी और रामेश्वर शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में मां भगवती की पूजा अर्चना और शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर मीडिया से बात करते हुए उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कांग्रेस के ड्रग्स की फैक्ट्री के सरगना का उनसे कनेक्शन के आरोप पर कहा कि यह कोई नया काम नहीं हुआ है। इसलिए लोग उन आश्चर्य भी नहीं करते है। इस प्रकार के काम करने की उनकी परंपरा ही रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बन गई। इसके बाद कांग्रेस विधानसभा और लोकसभा का रिजल्ट देखकर विचलित हो गई। उनको विचलित होने के बजाए संतुलन रखना चाहिए और आत्ममंथन करना चाहिए कि कहां उनकी गलती है। प्रजातंत्र में विचलित नहीं होना चाहिए। 

    शस्त्रों और वाहनों का हुआ पूजन

    पुलिस विभाग की परम्परा अनुसार शस्त्रों का पूजन हर वर्ष विजयादशमी के अवसर पर किया जाता है। इस साल भी पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र की अगुवाई में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने शस्त्रों, वाहनों और अन्य मशीनरी का पूजन विधिविधान और मन्त्रोचार के साथ किया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त अखिल पटेल, सोनाक्षी सक्सेना, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    जनप्रतिनिधियों और पुलिस आयुक्त ने दी शुभकामनाएं

    इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा सहित सभी जनप्रतिनिधियों और पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने पुलिस परिवार और शहरवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शहरवासियों से दशहरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील भी की।

    तीसरी बार पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था में हुआ शस्त्र पूजन

    भोपाल पुलिस कमिश्नरेट की कमिश्नरी व्यवस्था के अंतर्गत यह तीसरी बार शस्त्र पूजन का आयोजन पुलिस लाइन नेहरू नगर में हुआ। शस्त्र पूजन के साथ ही वाहनों और पुलिस मशीनरी का भी पूजन किया गया, जो विजयादशमी के पावन अवसर पर पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण परम्परा का हिस्सा है।

    शेयर करें :-

    • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
    • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
    • Share on X (Opens in new window) X
    • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    CG ब्रेकिंग : CM साय ने एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान,कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश…

    September 13, 2026

    CG ब्रेकिंग : CM साय ने एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान,कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश…

    September 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा प्रवास आज : 183 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात…..

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026

    मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान: बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश….

    September 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक -
    मोबाइल -
    ईमेल -
    कार्यालय -
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.